गोंडा: ईंट भट्ठे के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
गोंडा:उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें
गोंडा: ईंट भट्ठे के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News
गोंडा:उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जाँच में जुट गई।
नगर कोतवाली क्षेत्र के इंद्रापुर गांव निवासी नंद कुमार का शव आज, शुक्रवार को गांव के करीब ईंट-भट्टे के पास मिला है| मृतक के परिजनों ने परिजनों ने युवक की हत्या किये जाने की आशंका जताई है।
मृतक के नंद कुमार घरवालों ने मृतक की पत्नी पर हत्या का आरोप लगाया| पत्नी पर प्रेमी संग मिलकर हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। फिलहाल सूचना पाकर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की विधिक कार्रवाई में जुट गई।
पुलिस ने बताया कि,' शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही कर पोस्टमार्टम हेतु भेजा जा रहा है| अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है। मामले की छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत का कारण पता चल पाएगा।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 7 अक्टूबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?
गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।