गोंडा: खबर गोंडा से जहां किसानों की गाढ़ी कमाई से पैदा होने वाले धान की खरीददारी के लिए जिला प्रशासन जिले में 75 धान क्रय केंद्र को स्थापित कर दिया है और इस बार शासन द्वारा धान का मूल्य अट्ठारह सौ 68 व 18 सो ₹88 प्रति कुंतल है| सरकार की अच्छी पहल के चलते किसानों को उनकी धान का पैसा धान बेचने के 72 घंटे के अंदर उनके खाते में पहुंच जाएगा|
इसके लिए जो किसान धान को धान क्रय केंद्र पर बैठना चाहते हैं वह विभागीय पोर्टल पर पहले पंजीकरण कराएंगे उसके बाद धान की बिक्री करेंगे और धान बेचने के बाद 3 घंटे के अंदर किसानों के धान का पैसा उनके खाते में पहुंच जाएगा |जिसके लिए उनको विभागीय चक्कर लगाने की भी जरूरत नहीं है| अब जिला प्रशासन पूरी तरीके से तैयार है|
इस बार जिले में 61 हजार मैट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य रखा गया है और अभी तक जिले में 90 कुंटल धान की खरीदारी की जा चुकी है। वैसे अभी जिले के नवीन गल्ला मंडी में किसानों का आना जाना कम है क्योंकि अभी किसानों के धान की फसल खेतों में खड़ी है और किसान अपने धान की फसल काटने में जुटे हुए हैं तो यह माना जा रहा है कि 1 नवंबर के बाद धान बेचने के लिए किसान क्रय केंद्रों पर भारी संख्या में पहुंचेंगे लेकिन जिला प्रशासन किसानों के धान खरीद के लिए 15 अक्टूबर से ही धान धान खरीद की शुरुआत कर दी है।
इस साल धान खरीद का लक्ष्य 61000 मेट्रिक टन का लक्ष्य है इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए पूरे जनपद में 75 क्रय केंद्र बनाए गए हैं इस बार सरकार ने धान का जो मूल निर्धारित किया है वह 18 सो ₹68 प्रति कुंतल कामन धान का है और 18 सो ₹88 प्रति कुंतल अन्य धान का है।
इसी के अनुसार धान किसानों से क्रय किया जाएगा सभी किसानों को पोर्टल पर पंजीकरण करवाना होगा और धान खरीदने के 72 घंटे बाद उसके खाते में पेमेंट कर दिया जाएगा धान की खरीदारी जिले में 15 अक्टूबर से शुरू हो गई है और अब तक 90 कुंटल धान की खरीदारी हो चुकी है किसानों के खाते में 72 घंटे के अंदर धान खरीद का पैसा भेज दिया जाएगा।
रिपोर्ट-अतुल कुमार यादव