मुख्य सामग्री पर जाएँ
16 सितंबर 2026

गोंडा:सालों से चल रहे पेट्रोल-डीजल की कालाबाजारी का पुलिस ने किया भंडाफोड़, टैंकर व 12 हजार लीटर डीजल समेत पकड़े गए 5 लोग

गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में डीजल-पेट्रोल का काला कारोबार डिपो के टैंकर से तेल चोरी कर पेटी डीलरों को बेंचने का खेल पिछले कई सालों से चल रहा था। इस गोरखधंधे की सूचना पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमा…

गोंडा:सालों से चल रहे पेट्रोल-डीजल की कालाबाजारी का पुलिस ने किया भंडाफोड़, टैंकर व 12 हजार लीटर डीजल समेत पकड़े गए 5 लोग
गोंडा:सालों से चल रहे पेट्रोल-डीजल की कालाबाजारी का पुलिस ने किया भंडाफोड़, टैंकर व 12 हजार लीटर डीजल समेत पकड़े गए 5 लोग — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में डीजल-पेट्रोल का काला कारोबार डिपो के टैंकर से तेल चोरी कर पेटी डीलरों को बेंचने का खेल पिछले कई सालों से चल रहा था। इस गोरखधंधे की सूचना पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय को मिली जिसके बाद एसपी के निर्देश पर सीओ सिटी ने अपनी टीम लेकर नवाबगंज के इस्माइलपुर में छापा मारा। छापे के दौरान सीओ ने टैंकर से डीजल चोरी करने वाले गिरोह को पकड़ा है। 




मौके पर डीजल चोरी करते 5 लोग गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस पकड़े गए लोगों से पूछताछ कर रही है। जिस टैंकर से डीजल चोरी की जा रही थी पुलिस ने उसे थाने ले आई है। मौके पर टैंकर व 12 हजार लीटर डीजल और कुछ जरूरी कागजात बरामद किए गए है। पुलिस इस पूरे मामले में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही में जुट गई है।



गोंडा जिले में नवाबगंज थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर में प्रशासन के नाक के नीचे पिछले कई सालों से डीजल पेट्रोल का काला कारोबार बड़े पैमाने पर किया जा रहा था। डीजल व पेट्रोल चोरी करने वाले गिरोह के लोग ड्राइवर की मिलीभगत से डिपो से आयल स्टेशन को जा रहे टैंकर से डीजल व पेट्रोल चुराकर काला कारोबार करते थे। और आयल स्टेशन से कम दाम में तेल को बेचते थे। जिससे कि लोगों को कम दम में मिल जाता था। 



वहीं जब इसी काले कारोबार की सूचना जिले के एसपी शैलेश कुमार पाण्डेय को मिली तो उन्होंने सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम के नेतृत्व में एक टीम को मुख्यालय से नवाबगंज थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर में भेजा गया था। जहाँ सीओ की छापेमारी में डीजल चोरी कर रहे गिरोह के 5 लोग को गिरफ्तार किया है मौके से 12 हजार लीटर डीजल व एक टैंकर बरामद किया गया है। वहीं पुलिस इस पूरे मामले में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही में जुट गई है गिरफ्तार किये गए लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है।



वही जब इस बारे में पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय से बात की गई तो उन्होंने बताया कि सूचना मिली थी कि नवाबगंज के इस्माइलपुर गांव में टैंकर चालक की मिलीभगत से कुछ लोग डीजल चोरी करके पेटी डीलर को बेंचते हैं। जिसके बाद सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम ने इस्माइलपुर में छापा मारा और मौके पर 12 हजार लीटर डीजल का एक टैंकर मिला है। जिससे कुछ लोग डीजल चुराकर रहे थे। 




मौके से 5 लोगों को पकड़ा गया है। जिन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इनका एक गिरोह है। अभी तक कि पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि वह टैंकर चालक की मिलीभगत से डीजल चोरी करके बेंचते है। टैंकर व पकड़े गए लोगों को डीज?? समेत थाने ले आया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही जांच के बाद इस मामले में पुलिस मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही करेगी।






रिपोर्ट-अतुल कुमार यादव 



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 28 सितंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 14 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।