● KGBV में 96 लाख के हुए घोटाले की जांच के लिये DM ने कमेटी का किया गठन
● जिलाधिकारी के आदेश पर जांच के लिये गठित की गई तीन सदस्यों की एक कमेटी
गोंडा: सूबे के 18 जिलों के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय (Kasturba Gandhi Balika Vidyalaya) में हुए घोटाले के बाद राज्य परियोजना निदेशक विजय किरण आनंद द्वारा जारी पत्र के बाद हड़कंप मच गया है। जिसमे यूपी के गोंडा जिले के 17 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में 96.987 लाख रुपये के घोटाले की बड़ी अनियमितता मिली है।
इस मामले में सीडीओ शशांक त्रिपाठी से बात की तो उन्होंने बताया कि ये मामला संज्ञान में आने के बाद जिलाधिकारी के आदेश के बाद तीन सदस्यीय जांच टीम का गठन किया जा रहा है जांच रिपोर्ट आने के बाद जो दोषी होगा उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
गोंडा सहित यूपी के 18 ज़िलों में हुआ है 9 करोड़ रुपये का घोटाला
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में यह घोटाला केवल गोंडा में ही नहीं बल्कि यूपी के 18 जिलों में हुआ है जिसमें आवासीय बालिका विद्यालय में पढ़ने वाली छात्राओं के किताब,भोजन,मेडिकल के नाम पर 96 लाख रुपये का घोटाला हुआ है। वैसे तो यह घोटाला यूपी के 18 जिलों में हुआ है लेकिन सबसे अधिक पैसे वाला घोटाला गोंडा में हुआ है।
बेसिक शिक्षाा विभाग के महानिदेशक विजय किरण आनंद द्वारा जिले के जिला बेसिक शिक्षाा अधिकारी व एडी बेसिक शिक्षा विनय मोहन वन को पत्र जारी किया गया है। कि तय समय सीमा के अंदर जवाब भेजें। इस पूरे घोटाले का पैसा 11 फरवरी से 31मार्च के बीच निकाला गया है यूपी के इन जिलों में गोंडा,देवरिया,कासगंज बरेली सहित कई अन्य जिले शामिल है।
मुख्य विकास अधिकारी शशांक त्रिपाठी के बोल
वही पूरे मामले पर जिले के मुख्य विकास अधिकारी शशांक त्रिपाठी ने बताया है कि पूरे मामले को संज्ञान में आने के बाद जिलाधिकारी के आदेश पर 3 सदस्य टीम का गठन कर दिया गया है जांच रिपोर्ट आने पर जो भी दोषी होगा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट-अतुल कुमार यादव