मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

गोंडा में बीजेपी MLA ने सपा प्रत्याशी को समर्थन देने का किया ऐलान: योगेश प्रताप सिंह बोले- जहां जहां अमित शाह ने घर-घर जाकर पर्चे बांटे हैं, वहां- वहां भाजपा का हुआ विनाश

गोंडा:खबर गोंडा से है। जहां भारतीय जनता पार्टी ने गोंडा जिले की 7 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिया है। और एक टिकट कर्नलगंज विधानसभा के वर्तमान विधायक अजय प्रताप सिंह उर्फ़ लल्ला भैया का काटने…

गोंडा में बीजेपी MLA ने सपा प्रत्याशी को समर्थन देने का किया ऐलान: योगेश प्रताप सिंह बोले- जहां जहां अमित शाह ने घर-घर जाकर पर्चे बांटे हैं, वहां- वहां भाजपा का हुआ विनाश
गोंडा में बीजेपी MLA ने सपा प्रत्याशी को समर्थन देने का किया ऐलान: योगेश प्रताप सिंह बोले- जहां जहां अमित शाह ने घर-घर जाकर पर्चे बांटे हैं, वहां- वहां भाजपा का हुआ विनाश — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

गोंडा:खबर गोंडा से है। जहां भारतीय जनता पार्टी ने गोंडा जिले की 7 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिया है। और एक टिकट कर्नलगंज विधानसभा के वर्तमान विधायक अजय प्रताप सिंह उर्फ़ लल्ला भैया का काटने के बाद गोंडा की राजनीति में बड़ा उलटफेर शुरू हो गया राजनीतिक विरोधी माने जाने वाले सपा के पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह ने कर्नलगंज से बीजेपी विधायक अजय प्रताप सिंह उर्फ लल्ला भैया से मिलने पहुंचे बंद कमरे में पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह ने बीजेपी विधायक और उनके दोनों बेटों से मुलाकात की मुलाकात के बाद बीजेपी विधायक अजय प्रताप सिंह उर्फ़ लल्ला भैया ने एक बार फिर से एक होकर भाजपा के टिकट पाए उम्मीदवार को हराने के लिए बीजेपी विधायक ने अपने दोनों बेटे के साथ पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह को समर्थन देने का निर्णय लिया। बीजेपी विधायक के दोनों बेटों ने अपने 5000 समर्थकों के साथ पूर्व मंत्री सपा योगेश प्रताप सिंह को समर्थन दिया है।



वहीं बीजेपी विधायक अजय प्रताप उर्फ लल्ला भैया से मुलाकात करने के बाद प्रेस कांफ्रेंस करके सपा के पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि बीजेपी विधायक अजय प्रताप उर्फ लल्ला भैया से हमारी उनकी मुलाकात हुई है उन्होंने और उनके दोनों बेटों ने अपने 5000 समर्थकों के साथ मुझे समर्थन दिया है। आज दो राज घराने एक हुए है। हम दोनों लोगों ने आपस में विचार-विमर्श कर निर्णय लिया है कि कर्नलगंज विधानसभा क्षेत्र को हम किसी का उपनिवेश नहीं बनने देंगे। और यहां की जनता स्वतंत्र रूप से निर्णय लें और अपना विधायक चुने। वहीं बीजेपी द्वारा प्रत्याशी घोषित किए गए अजय कुमार सिंह को कठपुतली कैंडिडेट बताते हुए कहा कि आप क्या संदेश देना चाहते हो कर्नलगंज की जनता को यहां की विधायक की चलेगी कहीं अलग से कर्नलगंज का विधायक कर्नलगंज का होगा और कर्नलगंज की अस्मिता के लिए मुझे बीजेपी विधायक ने जो समर्थन दिया है उसके लिए धन्यवाद देता हूं। वहीं बीजेपी विधायक लल्ला भैया के दोनों बेटों को संरक्षण देने का सामाजिक संकल्प लिया।



वहीँ पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह ने इशारों इशारों में गोंडा के एक बड़े नेता पर जुबानी हमला भी बोला उन्होंने साफ कह दिया है कि अब गोंडा की राजनीति आने वाले चुनाव में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। वही बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 10 मार्च को नतीजे आएंगे और किस की जमीन खिसक रही है यह सबको पता लग जाएगा आज की जो रिपोर्टिंग है उसमें सपा और आरएलडी पूर्वांचल में 45 सीट जीत रही है।



पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह ने बीजेपी के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर भी निशाना साधते हुए कहा कि जहां-जहां अमित शाह ने घर-घर जाकर प्रचार किया है पर्चे बांटे हैं वहां वहां भारतीय जनता पार्टी का विनाश हुआ है तो एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी का विनाश होने वाला है। पूर्व मंत्री ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वह अपने विधानसभा क्षेत्र की जनता को संतुष्ट नहीं कर पाए हैं वही एक सम्मानित उपमुख्यमंत्री मंत्री थे उनको अपने विधानसभा से वापस लौटाया जा रहा है।




रिपोर्ट-अतुल कुमार यादव


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 31 जनवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 11 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।