गोंडा: देश में लगभग 15 दिनों से किसान आंदोलन पर हैं केंद्र सरकार द्वारा लाये गए कृषि कानून का लगातार विरोध कर रहे हैं| किसानों के समर्थन में कई बड़ी पार्टियां उनका सहयोग कर रही हैं और किसान अपनी मांगों को लेकर अड़े हुए हैं तो वही गोंडा के दो बसपा नेताओं पर किसान आंदोलन का समर्थन करना भारी पड़ गया| बसपा पार्टी ने गोंडा के दो बड़े नेताओं को बाहर का रास्ता दिखा दिया है|
गोंडा में बसपा से पूर्व विधायक रमेश चंद्र गौतम और नेता मसूद आलम खां को अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप के चलते पार्टी से निष्कासित कर दिया गया। दो निष्कासित बसपा नेताओं के समर्थन में 500 लोगों सहित कई पदाधिकारियों ने पार्टी से दिया इस्तीफा| पार्टी जिलाध्यक्ष को छोड़ पूरी जिला यूनिट ने छोड़ी पार्टी|
निष्कासित पूर्व विधायक रमेश गौतम व मसूद आलम खां ने की प्रेस कांफ़्रेंस| पूर्व विधायक रमेश गौतम ने बहुजन समाज पार्टी पर लगाया किसान विरोधी होने का आरोप|
गौतम ने कहा,''किसान आंदोलन का समर्थन करने पर हुआ निष्कासन| पूर्व विधायक ने कहा,'' बसपा में दलालों के वर्चस्व, दलालों के चलते हुआ निष्कासन | बसपा ऑर्डिनेटर ने साजिश के तहत हम दोनों को पार्टी से किया निष्कासित....बसपा ऑर्डिनेटर घनश्याम चन्द्र खरवार बसपा को खत्म करने की कर रहे साजिश| गोंडा जिलाध्यक्ष को छोड़ पूरी जिला कार्यकारिणी की यूनिट दिया सामूहिक इस्तीफा|
रिपोर्ट-अतुल कुमार यादव