मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

गोंडा: उमरी में गैस गोदाम में लगी भीषण आग, एक के बाद एक 18 सिलेंडरों धमाकों से दहला इलाका, आग पर काबू पाने के प्रयास जारी

गोंडा: गोंडा के उमरी थाना क्षेत्र के आदमपुर बाजार में एक गैस के गोदाम में रविवार सुबह अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई है। वहां सिलेंडरों के लगातार विस्फोट से आसपास दहशत फैल गई है। आसपास के रहने वाले ल…

गोंडा: उमरी में गैस गोदाम में लगी भीषण आग, एक के बाद एक 18 सिलेंडरों धमाकों से दहला इलाका, आग पर काबू पाने के प्रयास जारी
गोंडा: उमरी में गैस गोदाम में लगी भीषण आग, एक के बाद एक 18 सिलेंडरों धमाकों से दहला इलाका, आग पर काबू पाने के प्रयास जारी — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

गोंडा:  गोंडा के उमरी थाना क्षेत्र के आदमपुर बाजार में एक गैस के गोदाम में रविवार सुबह अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई है। वहां सिलेंडरों के लगातार विस्फोट से आसपास दहशत फैल गई है। आसपास के रहने वाले लोगों को खाली कराया जा रहा है। आग लगने के कारण कई जानकारी अभी नहीं हो सकी है।



बताया जाता है कि घने बाजार के बीचोंबीच एक एजेंसी का गैस गोदाम है। रविवार करीब साढ़े आठ बजे गोदाम से विस्फोट की आवाजें आने लगी। देखते ही देखते गोदाम से आग की लपटें उठने लगी है। सिलेंडरों के विस्फोट की आवाज से इलाके में दहशत फैली हुई है। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम भी नजदीक नहीं जा पा रही है।




अब तक करीब 18 गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो चुके हैं| आग धीरे-धीरे विकराल रूप ले रही है| आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग के कर्मचारी कड़ी मशक्कत कर रहे हैं| अभी तक आग पर काबू नहीं पाया गया है...लगभग 4 घंटे से दमकल विभाग की गाड़ियां आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है| मौके पर एसडीएम तरबगंज, सीओ तरबगंज सहित सैकड़ों पुलिसकर्मी मौजूद| कुछ ही देर में घटनास्थल पर पहुंच सकते हैं डीएम और एसपी।




 एसओ ने बताया कि आसपास रहने वाले लोगों को सुरक्षित हटा लिया गया है। विस्फोट के कारण अभी रेस्क्यू नहीं किया जा पा रहा है।





रिपोर्ट-अतुल कुमार यादव





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 21 मार्च 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 11 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।