मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

गोंडा गैस सिलेंडर ब्लास्ट केस:अवैध गैस रीफिलिंग कर लोगों की जान जोखिम में डालने वाला आरोपी दुकानदार गिरफ्तार

गोंडा: गोंडा के आदमपुर में हुए सिलेंडर ब्लास्ट केस में अवैध रूप से गैस रीफिलिंग कर आम जनमानस की जान जोखिम में डालने वाला आरोपी दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया गया है| साथ ही डीएम मार्कण्डेय शाही ने गैस…

गोंडा गैस सिलेंडर ब्लास्ट केस:अवैध गैस रीफिलिंग कर लोगों की जान जोखिम में डालने वाला आरोपी दुकानदार गिरफ्तार
गोंडा गैस सिलेंडर ब्लास्ट केस:अवैध गैस रीफिलिंग कर लोगों की जान जोखिम में डालने वाला आरोपी दुकानदार गिरफ्तार — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

गोंडा: गोंडा के आदमपुर में हुए सिलेंडर ब्लास्ट केस में अवैध रूप से गैस रीफिलिंग कर आम जनमानस की जान जोखिम में डालने वाला आरोपी दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया गया है| साथ ही डीएम मार्कण्डेय शाही ने गैस सिलेंडर ब्लास्ट मामले की जांच DSO की कमेटी को सौंप दी है |  डीएम ने डीएसओ से 3 दिन में पूरे मामले की जांचकर रिपोर्ट मांगी है|




अवैध गैस रीफिलिंग से हुए जबरदस्त विस्फोट केस में आरोपी दुकान मालिक बाबू गोड़िया को पुलिस ने किया गिरफ्तार|  बाबू गोड़िया के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा... धारा 3/7 ईसी एक्ट, 2/3 विस्फोटक अधिनियम, 436, 285, 286 IPC के तहत दर्ज हुआ मुकदमा|




रविवार को उमरी बेगमगंज थाना क्षेत्र के आदमपुर बाजार में एक दुकान में हुए विस्फोट से बाजार वासियों में मचा हड़कंप गया था। दुकानदार बाबू साइकिल की दुकान के साथ-साथ पेट्रोल और अवैध गैस रीफिलिंग का काम भी करता था| सुबह रीफिलिंग के दौरान विस्फोट हो गया| उमरी बेगमगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत आदमपुर बाजार में एक अवैध तरीके से संचालित गैस की दुकान में रिफलिंग करते समय एक के बाद एक करीब 18 सिलेंडर ब्‍लास्‍ट हुए। जिसके के बाद पूरे दुकान में भीषण आग लग गई।



ब्लास्ट होने की सूचना मिलते ही आनन-फानन में फायर ब्रिगेड व पुलिस की टीम मौके पर पहुंच आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही थी कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड व पुलिस की टीम ने आग पर काबू पाया। वही घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक व बीजेपी सदर विधायक प्रतीक भूषण मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। और कहा कि जिस दुकान में अवैध तरीके से सिलेंडर रखा बेचा जा रहा था। उस दुकान के मालिक बाबू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जाएगी। और नुकसान का राजस्व विभाग की टीम आकलन कर रही है। हर संभव मदद किया जाएगा।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 22 मार्च 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।