मुख्य सामग्री पर जाएँ
27 अगस्त 2026

गोंडा पहुंची राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, स्वामीनारायण छपिया मंदिर में भगवान घनश्याम महाराज के किए दर्शन

गोंडा: उत्‍तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मंगलवार को एक दिवसीय दौरे पर गोंडा पहुंचींं। स्वामीनारायण छपिया मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंची राज्यपाल| राज्यपाल मंगलवार सुबह छपिया मंदिर के समीप स…

गोंडा पहुंची राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, स्वामीनारायण छपिया मंदिर में भगवान घनश्याम महाराज के किए दर्शन
गोंडा पहुंची राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, स्वामीनारायण छपिया मंदिर में भगवान घनश्याम महाराज के किए दर्शन — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

गोंडा: उत्‍तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मंगलवार को एक दिवसीय दौरे पर गोंडा पहुंचींं। स्वामीनारायण छपिया मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंची राज्यपाल| राज्यपाल मंगलवार सुबह छपिया मंदिर के समीप स्थित हेलीपैड पर पहुंची। यहां पर उन्हें गार्ड आफ आनर दिया गया। इसके बाद स्वामीनारायण छपिया मंदिर में भगवान घनश्याम महाराज के दर्शन करने के लिए पहुंची|



वह स्वामीनारायण छपिया मंदिर में दर्शन पूजन के बाद चार घंटे तक जिले में प्रवास करेंगी।भगवान घनश्याम महाराज की जन्म स्थली मानी जाती है स्वामी नारायण छपिया मंदिर|



स्वामी नारायण छपिया मंदिर परिसर के बगल बने हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर किया लैंड| यहां पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को गार्ड आफ आनर दिया गया।  इसके बाद वो कार से स्वामीनारायण छपिया मंदिर गई। वहां पर भगवान घनश्याम महराज की प्रतिमा का दर्शन व पूजन किया। वह मंदिर में दोपहर तीन बजे तक रहेंगी। राज्यपाल के भ्रमण को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किए हैं। मंदिर परिसर में आम श्रद्धालुओं के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी गई है। डीएम उज्ज्वल कुमार, एसपी संतोष कुमार मिश्र, सीडीओ शशांक त्रिपाठी व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 15 फ़रवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 26 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।