मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

घोड़े में मिला खतरनाक वायरस: जहर का इंजेक्शन देकर ली गई जान, जानवरों से इंसानों में फैल सकता था

गोंडा:कोरोना वायरस ने जहां पूरे विश्व में कोहराम मचा रखा है वहीं गोंडा जिले के करनैलगंज तहसील इलाके में एक घोड़े में बरखोडिया मेलियाई नामक वायरस पाए जाने से हड़कंप मच गया है। चिकित्सकों द्वारा वायरस की…

घोड़े में मिला खतरनाक वायरस: जहर का इंजेक्शन देकर ली गई जान, जानवरों से इंसानों में फैल सकता था
घोड़े में मिला खतरनाक वायरस: जहर का इंजेक्शन देकर ली गई जान, जानवरों से इंसानों में फैल सकता था | फ़ोटो: TVL News

गोंडा:कोरोना वायरस ने जहां पूरे विश्व में कोहराम मचा रखा है वहीं गोंडा जिले के करनैलगंज तहसील इलाके में एक घोड़े में बरखोडिया मेलियाई नामक वायरस पाए जाने से हड़कंप मच गया है। चिकित्सकों द्वारा वायरस की पुष्टि होते ही घोड़े को जहर का इंजेक्शन देकर दफन कर दिया। संपर्क में आने वाले जानवरों की सैंपलिंग भी कराई जा रही है।



 करनैलगंज कस्बे के बमपुलुस निवासी ईदू के दो घोंड़ों की अचानक तबीयत बिगड़ी तो उसे पशु अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसका नमूना लिया गया। नमूने को हिसार एनआरसी लैब भेजा गया। जांच में पता चला कि एक घोड़ा बरखोडिया मेलियाई नामक खतरनाक वायरस से संक्रमित है। रिपोर्ट आते ही पशु अस्पताल में हड़कंप मच गया। घोड़े को तत्काल पशुचिकित्सा विभाग की टीम ने पीपीई किट पहन कर नगर से बाहर ले जाकर पहले बेहोशी का इंजेक्शन दिया और बाद में जहर का इंजेक्शन देकर जमीन में दफना दिया।





वहीं पशुचिकित्सा विभाग के उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ.सुरेश कुमार तिवारी ने बताया कि घोड़े में पाया गया बरखोडिया मेलियाई नामक वायरस जानवरों से इंसानों में फैल सकता है। जिससे बहुत ही सावधानी पूर्वक संक्रमित घोड़े को मारकर दफन करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि पशु चिकित्सा विभाग में अलर्ट कर दिया गया है और संपर्क में आने वाले जानवरों की सैंपलिंग शुरू करा दी गई है।




घोड़े में पाए गए बरखोडिया मेलियाई नामक इस वायरस को लेकर अब प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। वहीं उस घोड़े के संपर्क में आने वाले लोगों को भी जांच कराने व सावधानी बरतने की हिदायत दी जा रही है। नगर में बरखोडिया मेलियाई नामक खतरनाक वायरस से खतरा पैदा हो गया है। नगर में मिट्टी के बर्तन बनाने व बेंचने वाले लोगो की संख्या करीब डेढ़ सौ के आसपास है। उनके पास घोड़े की प्रजातियों में घोड़े, खच्चर व गधों की संख्या करीब दो सौ है। जिससे इस वायरस के तेजी से फैलने का खतरा पैदा हो गया है।




कोरोना से भी खतरनाक यह वायरस है। यह बीमारी कोरोना से भी खतरनाक होती है। जानवरों से यह वायरस इंसानों में फैल सकता है। उन्होंने बताया कि यह वायरस अन्य मवेशियों में भी फैलने का खतरा बना हुआ है। हालांकि जानवरों की जांच व सैम्पलिंग तेजी से कराई जा रही है।






रिपोर्ट-अतुल कुमार यादव



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 4 अप्रैल 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।