मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

गोंडा: असली बोतलों में नकली शराब भरकर बे???ने वाले अन्तर्राज्यीय गैंग का खुलासा, एक महिला समेत 5 गिरफ्तार

गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में पुलिस ने नकली शराब बनाने वाले एक अन्तर्राज्यीय गैंग का भंडाफोड़ किया है| अन्तर्राज्यीय गैंग शराब की असली बोतलों में नकली शराब भरकर बेचता था| इस गिरोह में एक महिल…

गोंडा: असली बोतलों में नकली शराब भरकर बे???ने वाले अन्तर्राज्यीय गैंग का खुलासा, एक महिला समेत 5 गिरफ्तार
गोंडा: असली बोतलों में नकली शराब भरकर बे???ने वाले अन्तर्राज्यीय गैंग का खुलासा, एक महिला समेत 5 गिरफ्तार — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में पुलिस ने नकली शराब बनाने वाले एक अन्तर्राज्यीय गैंग का भंडाफोड़ किया है| अन्तर्राज्यीय गैंग शराब की असली बोतलों में नकली शराब भरकर बेचता था| इस गिरोह में एक महिला भी शामिल थी| पुलिस ने अवैध अपमिश्रित/नकली शराब बनाकर फर्जी पैकिंग एवं बोटलिंग करने वाले अन्तर्राज्यीय गैंग का भण्डाफोड़ करते हुए पुलिस ने 5 लोगों (तरूण सिंह उर्फ मंगरू, भानू प्रताप सिंह पुत्र स्व0 राजकरन सिंह, राहुल चौबे पुत्र सुशील चौबे, रवि चौबे पुत्र सुशील चौबे और एक महिला मीना चौबे पत्नी सुशील चौबे) को गिरफ्तार कर लिया है| अभियुक्तों के कब्जे से भारी मात्रा में नकली शराब, 1385 पौव्वा अपमिश्रित शराब, 900 ली0 स्प्रिट,  QR कोड व शराब बनाने के उपकरण बरामद किये गये|





पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने बताया,''पसका पुल के पास से एक इण्डिका कार से ले जायी जा रही नकली/अपमिश्रित शराब के साथ 02 अभियुक्तों-तरूण सिंह और भानू प्रताप सिंह को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1125 पौव्वा अपमिश्रित/नकली शराब व जामातलाशी से रू0 4600/- नगद बरामद किया गया।



पुलिस ने बताया,''गिरफ्तार अभियुक्तगणों ने पूछताछ के दौरान बताया कि यह अपमिश्रित/नकली शराब पंचायत चुनाव में खपाने हेतु ले जा रहे थे। कड़ाई से पूछताछ करने पर अभियुक्त तरूण सिंह द्वारा बताया कि वह डिस्टलरी कम्पनी जनपद गोरखपुर में 10 वर्ष तक काम किया है उसे शराब बनाने का अनुभव है तथा साथी अभियुक्त भानू प्रताप ने बताया कि वह स्प्रिट शीशी गत्ता व क्यू0आर0 कोड दिल्ली व गोरखपुर से मंगाता है और फिर ग्राम नारायणपुर मर्दन रिसालपुरवा में एक महिला के घर अपमिश्रित शराब बनाने का कार्य करते है जिससे बिक्री कर आर्थिक लाभ कमाते है। 



पुलिस ने बताया,''गिरफ्तार अभियुक्तगणों के निशानदेही पर पुलिस बल द्वारा ग्राम नारायणपुर मर्दन रिसालपुरवा पहुँचकर अन्य अभियुक्तगणों  राहुल चौबे, रवि चौबे और श्रीमती मीना चौबे को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 260 पौव्वा अपमिश्रित/नकली शराब, क्यू०आर०कोड, ढक्कन, शराब बनाने के उपकरण व 01 अदद मोटरसाईकिल बरामद की गयी। गिरफ्तार अभियुक्तगणों ने यह भी स्वीकार किया कि अधिक लाभ के लिए पंचायत चुनाव में खपत करने हेतु अपमिश्रित/नकली शराब बनाकर बेच रहे थे।




गिरफ्तार अभियुक्त

01. तरूण सिंह उर्फ मंगरू पुत्र सरयू प्रसाद सिंह निवासी ग्राम सुख्खा पुरवा मौजा हरदीटाड थाना परसपुर जनपद गोण्डा। 

02. भानू प्रताप सिंह पुत्र स्व0 राजकरन सिंह निवासी ग्राम पूरे जबर सिंह थाना सुबेहा जनपद बाराबंकी हालपता चुंगी नाका के पास मोहल्ला मेवातियान थाना को0 नगर जनपद गोण्डा। 

03. राहुल चौबे पुत्र सुशील चौबे निवासी ग्राम नरायनपुर मर्दन रिसाल पुरवा थाना को0 देहात जनपद गोण्डा। 

04. रवि चौबे पुत्र सुशील चौबे निवासी ग्राम नरायनपुर मर्दन रिसाल पुरवा थाना को0 देहात जनपद गोण्डा। 

05. श्रीमती मीना चौबे पत्नी सुशील चौबे निवासी ग्राम नरायनपुर मर्दन रिसाल पुरवा थाना को0 देहात जनपद गोण्डा।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 15 अप्रैल 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।