गोंडा :उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के अन्तर्गत हुई लूट का पुलिस ने बुधवार को खुलासा किया | थाना कोतवाली नगर पुलिस ने 2 शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। कब्जे से 01 मोबाइल…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें
गोंडा: लूटकांड का खुलासा, 2 शातिर लुटेरे गिरफ्तार — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News
गोंडा :उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के अन्तर्गत हुई लूट का पुलिस ने बुधवार को खुलासा किया | थाना कोतवाली नगर पुलिस ने 2 शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। कब्जे से 01 मोबाइल व 1800 रुपए नगदी की बरामदगी की गई।
21 सितंबर 2022 को स्कूटी सवार दो अज्ञात बदमाशों द्वारा वादी सचिन शुक्ला पुत्र शिव शरण शुक्ला निवासी भटपुरवा बनवारिया जनपद गोण्डा से आईटीआई चौराहे के पास उसका मोबाइल व 5000 रुपए लूटकर फरार हो गए थे। सचिन शुक्ला की तहरीर पर थाना कोतवाली नगर में अभियोग पंजीकृत हुआ था।
लूटकांड मामले में थाना को0 नगर व सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने सुरागरसीपतारसी कर लूट में संलिप्त 02 आरोपी अभियुक्तों को मुखबिर खास की सूचना पर बनवरिया मोड़ के पास से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से मोबाइल व 1800 रुपए नगदी की बरामदगी की गई।
गिरफ्तार अभियुक्तगण
1. अतुल दुबे पुत्र शंकर भगवान दुबे नि0 इंदिरापुर थाना को0 नगर जनपद गोंडा।
2. विनय तिवारी पुत्र अध्धा प्रसाद तिवारी नि0 शुकुल पुरवा थाना को0 नगर जनपद गोंडा।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 28 सितंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?
गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।