मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

गोंडा: खेत पर गई 23 वर्षीय महिला का कत्ल, आरोपी गिरफ्तार; रेप की आशंका

गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र में एक महिला की हत्या कर दी गई। वजीरगंज थाना क्षेत्र के सहिबापुर में शुक्रवार की देर शाम घर से मक्के के खेत की ओर गई 23 वर्षीय युवती की गला द…

गोंडा: खेत पर गई 23 वर्षीय महिला का कत्ल, आरोपी गिरफ्तार; रेप की आशंका
गोंडा: खेत पर गई 23 वर्षीय महिला का कत्ल, आरोपी गिरफ्तार; रेप की आशंका — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र में एक महिला की हत्या कर दी गई। वजीरगंज थाना क्षेत्र के सहिबापुर में शुक्रवार की देर शाम घर से मक्के के खेत की ओर गई 23 वर्षीय युवती की गला दबाकर हत्या कर दी गई। आशंका की रेप है कि रेप के बाद युवती की गला दबाकर हत्या कर दी गई। फिलहाल पुलिस ने महिला की हत्या का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है|



 पुलिस ने बताया,,शुक्रवार,3 जून 2022 को थाना वजीरगंज क्षेत्र के अन्तर्गत एक महिला का शव खेत से प्राप्त हुआ था। मृतका के पति की तहरीर पर थाना वजीरगंज में तत्काल अभियोग पंजीकृत किया गया था। घटना को गम्भीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा द्वारा घटना का सही अनावरण कर घटना में संलिप्त आरोपी अभियुक्त की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हेतु क्षेत्राधिकारी तरबगंज के पर्यवेक्षण में टीमे लगायी गयी थी।



विवेचना के दौरान पर्याप्त साक्ष्य संकलन के आधार पर आरोपी अभियुक्त-अजय चौहान उर्फ भोंदू को आज शनिवार 4 जून 2022 को थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। ग्राम साहिबापुर निवासी अभियुक्त के विरूद्ध थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।



वजीरगंज थाना क्षेत्र के सहिबापुर के चौहान पुरवा निवासी मोहन चौहान द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार उसकी पत्नी सुनीता चौहान शुक्रवार रात्रि 8 बजे रात्रि घर से शौच के लिए गई थी। काफी देर तक महिला के वापस न आने पर खोज बीन शुरू हुई तो महिला का शव उसके घर से 300 मीटर की दूरी पर खेत मे पड़ा मिला | पति ने इसकी सूचना पुलिस को देते हुए गांव के ही अजय चौहान पर हत्या करने का आरोप लगाया था।



जानकारी के मुताबिक,''शुक्रवार शाम को 23 वर्षीय महिला मक्के के खेत पर गई हुई थी|  काफी देर तक वापस न आने पर जब तलाश किया जाने लगा तो महिला का शव खेत मे पड़ा मिला | महिला का शव मक्के के खेत में बिना कपड़ों के मिला था। शव कीचड़ के अंदर धंसा हुआ था। महिला के गले व शरीर पर निशान भी मिले थे। जिससे रेप करने के बाद हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है|




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 4 जून 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।