गोंडा: Uttar Pradesh Elections 2022: गोंडा में कल यानी 27 फरवरी को पांचवें चरण का मतदान होना है| शुक्रवार शाम से ही सभी प्रचार बंद हो गए , इस बीच गोंडा की तरबगंज विधानसभा में नोट फ़ॉर वोट का मामला आया सामने| चुनावी जनसंपर्क कार्यालय बना रुपए बांटने का अड्डा,,कार्यालय पर मौजूद नोट लेने के लिए लाइन में खड़े व्यक्तियों को दिया जा रहा 500 -500 रुपए| विधानसभा तरबगंज में समाजवादी पार्टी प्रत्याशी के आवास के बगल दफ़्तर पर वोट के लिए बांटे गए नोट|
सपा प्रत्याशी रामभजन चौबे के कार्यालय पर नोट के लिए वोट देने के लिए लगा लोगों का तांता| आदर्श अचार सहिंता के नियमों को ताख पर रख पैसों से लुभाया व खरीदा जा रहा चुनाव में मतदाताओं का वोट|
चुनाव आयोग व जिला प्रशासन को खुली चुनौती देते दिखे सपा प्रत्याशी के जिम्मेदार कार्यकर्ता| प्रत्याशी राम भजन चौबे ने अपने कार्यालय पर बांटे गए नोटों का वीडियो सामने आने पर दी अपनी सफ़ाई|
प्रत्याशी राम भजन चौबे ने खुद पर लगे आरोपों को बताया झूठा| कहा -चुनाव प्रचार में लगी गाड़ियों में तेल डलवाने के लिए ड्राइवरों को दिए गए 100/50 रुपए| न चौबे ने साजिश के तहत वर्तमान भाजपा विधायक प्रेम नारायण पांडेय, शासन प्रशासन, व सिस्टम पर लगाया आरोप| कहा -लेखपाल, मास्टर ,पुलिस सब कर रहे बीजेपी विधायक का प्रचार| हमे परेशान करने की की जा रही कोशिश।
रिपोर्ट-अतुल कुमार यादव