मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी और एसपी ने नामांकन स्थलों का किया औचक निरीक्षण, कोविड-19 प्रोटोकाॅल का कड़ाई से पालन कराने के दिए निर्देश

गोंडा: त्रिस्तरीय पंचायत के लिए नामांकन के दूसरे दिन गोंडा जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिला अधिकारी मार्कण्डेय शाही तथा पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने भ्रमणशील रहकर लगातार कई ब्लाकों का औचक निरीक्षण क…

जिला निर्वाचन अधिकारी और एसपी ने नामांकन स्थलों का किया औचक निरीक्षण, कोविड-19 प्रोटोकाॅल का कड़ाई से पालन कराने के दिए निर्देश
जिला निर्वाचन अधिकारी और एसपी ने नामांकन स्थलों का किया औचक निरीक्षण, कोविड-19 प्रोटोकाॅल का कड़ाई से पालन कराने के दिए निर्देश | फ़ोटो: TVL News

गोंडा: त्रिस्तरीय पंचायत के लिए नामांकन के दूसरे दिन गोंडा जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिला अधिकारी मार्कण्डेय शाही तथा पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने भ्रमणशील रहकर लगातार कई ब्लाकों का औचक निरीक्षण किया। डीएम ने एसपी के साथ जिला पंचायत सदस्य पद हेतु कलेक्ट्रेट में बनाए गए नामांकन स्थलों तथा ब्लाक कटरा बाजार, हलधरमऊ, करनैलगंज, परसपुर तथा बेलसर में पहुंचकर नामांकन कार्य का मुआइना किया।




निरीक्षण के दौरान जिला मजिस्ट्रेट ने नामांकन दाखिल करने आए हुए संभावित प्रत्याशियों तथा उनके प्रस्तावकों व सर्मथकों को कोविड-19 प्रोटोकाॅल का अनुपालन करने की नसीहत दी तथा कहा कि सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन करें व मास्क अनिवार्य रूप से लगाएं। कटरा में निरीक्षण के दौरान ब्लाक के नोडल मजिस्ट्रेट अशेष कुमार श्रीवास्तव अनुपस्थित मिले। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सम्बन्धित नोडल मजिस्ट्रेट को कारणब ताओं नोटिस जारी कर एक घन्टे के अन्दर उपस्थित न होने पर कार्यवाही की चेतावनी दी तथा प्रभारी बीडीओ कटरा बाजार सेवाराम चाौधरी से इस सम्बन्ध में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। 




निरीक्षणों के दौरान जगह-जगह लोगों की जामा तलाशी कराई गई । उन्होंने ब्लाकों पर तैनात रिटर्निंग ऑफिसर्स को निर्देश दिए कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्देशों तथा आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराते हुए नामांकन कार्य तथा नामांकन पत्रों की जांच का कार्य पूरी पारदर्शिता के साथ प्रत्येक दशा में सम्पन्न कराएगें। निरीक्षणों के दौरान मुख्य राजस्व अधिकारी आरआर प्रजापति, एएसपी शिवराज सहित रिटर्निंग आफीसर्स, ब्लाकों के खण्ड विकास अधिकारी, ओएसडी शिवराज शुक्ल, पीआरओ मनोज सिंह तथा अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 8 अप्रैल 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।