मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

गोंडा: जिला पंचायत में आयोजित हुआ पेंशनर्स दिवस, सुनीं गईं पेशनर्स की समस्याएं

गोंडा:शासन के निर्देश पर जिला पंचायत सभागार में पेंशनर्स दिवस का आयोजन एडीएम राकेश सिंह की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें जिले के कोने-कोने से आए हुए पेंशनर्स की समस्याओं को सुना गया और उनके निराकरण…

गोंडा: जिला पंचायत में आयोजित हुआ पेंशनर्स दिवस, सुनीं गईं पेशनर्स की समस्याएं
गोंडा: जिला पंचायत में आयोजित हुआ पेंशनर्स दिवस, सुनीं गईं पेशनर्स की समस्याएं — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

गोंडा:शासन के निर्देश पर जिला पंचायत सभागार में पेंशनर्स दिवस का आयोजन एडीएम राकेश सिंह की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें जिले के कोने-कोने से आए हुए पेंशनर्स की समस्याओं को सुना गया और उनके निराकरण के लिए सम्बन्धित विभागीय अधिकारियो को सख्त निर्देश दिए गए। एडीएम ने जिला पंचायत हाॅल में पेंशनर्स के मसीहा नाकरा के चित्र पर माल्यार्पण कर पेंशनर्स दिवस का शुभारम्भ किया। 



उन्होंने एक-एक करके पेंशनर्स की समस्याएं सुनी और उनके समयावधि अन्तर्गत निस्तारण के लिए जिम्मेदार अधिकारियों को निर्देश दिए। पेंशनर्स द्वारा इस अवसर पर ज्यादातर बैंक, बेसिक शिक्षा तथा समाज कल्याण विभाग से सम्बन्धित समस्याएं बताई गईं जिस पर सम्बन्धित विभागाध्यक्षों को समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।




मुख्य कोषाधिकारी शीमल चन्द्र वर्मा ने इस अवसर पर आहवान किया कि पेंशनर्स दिवस नाकरा साहब के सम्मान में उनके जन्म दिन के अवसर पर आयोजित होता है इसलिए हम सब सरकारी कर्मियों को सेवा मे रहते हुए पूर्व में हम सबके लिए सेवाएं दे चुके कर्मियों की समस्याओं को गम्भीरता से लेना चाहिए और उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार निस्तारित करने का प्रयास करना चाहिए क्योंकि एक दिन हम सब भी सेवा निवृत्त होकर पेंशनर्स होगें तब हमे भी ऐसी ही समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। 




उन्होने कहा कि सभी अधिकारी पेंशनर्स का सममान करते हुए ससमय निराकरण की कोशिश करेगें तो यह सेवा निवृत्त कर्मियों के लिए सबसे बड़े सम्मान की बात होगी। इस अवसर पर एडीएम द्वारा वरिष्ठ पेंशनर्स को अग्रवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया। इस दौरान उ0प्र0 पेंशनर्स कल्याण संस्था के मंत्री के0बी0 सिंह, उपाध्यक्ष अनिल कुमार श्रीवास्तव, डा0 शेर बहादुुर सिंह, कोषाध्यक्ष प्रेम शंकर लाल श्रीवास्तव, गुुलाब चन्द्र तिवारी सहित अन्य अधिकारी व पेंशनर्स मौजूद रहे। इस दौरान विगत एक वर्ष के दौरान दिवंगत हुए पेंशनर्स की आत्मा की शांति हेतु श्रद्धान्जलि सभा  का आयोजन किया गया।







रिपोर्ट-अतुल कुमार यादव




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 17 दिसंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।