मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

गोंडा: जालसाजी करने वाले कबाड़ी को दो ड्राइवरों के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार, दो डीसीएम गाड़ी बरामद

गोंडा: गोंडा की थाना मोतीगंज पुलिस ने जालसाजी करने वाले कबाड़ी को दो चालको के साथ गिरफ्तार किया है| पुलिस ने बताया कि ,''मुखबिर खास द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि लखनऊ का एक कबाड़ी झिलाही के पास बन रहे…

गोंडा: जालसाजी करने वाले कबाड़ी को दो ड्राइवरों के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार, दो डीसीएम गाड़ी बरामद
गोंडा: जालसाजी करने वाले कबाड़ी को दो ड्राइवरों के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार, दो डीसीएम गाड़ी बरामद — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

गोंडा: गोंडा की थाना मोतीगंज पुलिस ने जालसाजी करने वाले कबाड़ी को दो चालको के साथ गिरफ्तार किया है| पुलिस ने बताया कि ,''मुखबिर खास द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि लखनऊ का एक कबाड़ी झिलाही के पास बन रहे निर्माणाधीन औषधि भंडार केंद्र का कबाड़ खरीदने के लिए आया है और 02 एक ही नम्बर प्लेट की डीसीएम गाड़ी उसके साथ है।  जिसमें से एक डीसीएम गाड़ी पर पहले से ही कम वजनी कबाड लदा है और दूसरी गाड़ी कबाड़ लादने हेतु औषधि भंडार केंद्र गयी है। 



पुलिस द्वारा मौके पर जाकर कबाड़ी रमेश कुमार गुप्ता, डीसीएम चालक पवन कुमार शाह व सुरेश को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 02 अदद डीसीएम गाड़ी एक ही नम्बर प्लेट यू0पी0 32 एन एन 6848 बरामद किया गया जिसमें से एक गाड़ी का वजन 14950 किग्रा0 व दूसरी गाड़ी का वजन 29090 किग्रा0 था।



पुलिस पूछताछ के दौरान कबाड़ी द्वारा बताया गया कि कबाड़ के वजन में हेरा-फेरी करने के उद्देश्य से मैने दोनो गाड़ियों का नम्बर प्लेट बदला था। कांटा कराते समय दोनो गाड़ियों को एक्सचेंज कर कबाड़ के वजन में हेरा-फेरी करते। 


गिरफ्तार अभियुक्तगण-

01. रमेश कुमार गुप्ता पुत्र स्व0 नीने प्रसाद निवासी रुस्तम विहार कॉलोनी थाना सरोजनी नगर लखनऊ

02. पवन कुमार सा पुत्र स्व0 भोगिंदर शाह निवासी बिप्सी थाना बिप्सी जिला मधुबनी बिहार ।

03. सुरेश पुत्र रघुनंदन निवासी कोसिया नैनी खेड़ा थाना फतेहपुर चौरासी उन्नाव ।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 17 फ़रवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।