गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा,'',हम कहते थे कि हम आएंगे और राम मंदिर का निर्माण करेंगे और लोग भी कहते थे कि जब भी चुनाव आता है भाजपा राम मंदिर की चर्चा करने लगती है। हमें भी लगता था कि प्रदेश की जनता का भी विश्वास नहीं है। ऐसी परिस्थितियां बनी कि राम मंदिर बन रहा है|
गलवान घाटी में भारतीय सेना पर हुए हमले पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा,''''मैं सारी विरोधी पार्टियों से कहुंगा कि देश के मान, सम्मान, और स्वाभिमान के प्रश्न पर राजनीति नहीं करनी चाहिए बल्कि इस पर सारे दलों को अपने आपसी मतभेद भुलाकर एक जुट होकर इसका सामना करना चाहिए|
सिंह ने कहा,''''उत्तर प्रदेश में विकास 84 में से 83 योगासन कर रहा है। हमने एक आसन विपक्ष के लिए छोड़ दिया है उस योगासन का नाम है शीर्षासन। विकास की पहली ज़रूरत क़ानून व्यवस्था का चुस्त-दुरुस्त होना है जिसकी सराहना हर जगह हो रही है|
सिंह ने कहा,''राजनीतिक विश्लेषकों ने दो चरणो के चुनाव के बाद यह अनुमान लगाया है की दस मार्च को फिर से भाजपा सरकार बनाने जा रही है। भाजपा आपके भरोसे को टूटने नहीं देगी| भ्रष्टाचार पर अंकुश भाषण देकर नहीं लगाया जा सकता। इसके लिए सिस्टम में बदलाव लाने की ज़रूरत है। यह काम भाजपा सरकारों ने करके दिखाया है|