गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में एक बार फिर तेजी से बढ़ रहा है कोरोना संक्रमण| जिले में 33 नए कोरोना मरीजों की 24 घन्टे के अंदर हुई पुष्टि| जिले में पिछले 48 घंटे में 58 कोरोना के आए नए मामले|
सभी संक्रमित मरीजों को कोविड-19 हॉस्पिटल में कराया गया भर्ती| 176 जिले में एक्टिव कोविड-19 मरीजों का पहुंचा आंकड़ा।
बता दें कि बुधवार को उत्तर प्रदेश सरकार कहा,''जिन जिलों में प्रतिदिन 100 से अधिक कोविड मामले दर्ज़ किए जा रहे हैं या कुल सक्रिय मामलों की संख्या 500 से अधिक है, वहां माध्यमिक विद्यालयों में अवकाश के संबंध में जिलाधिकारी स्थानीय स्थिति के अनुरूप निर्णय लें|
ऐसे जिलों में रात्रि में आवागमन नियंत्रित रखने के संबंध में भी समुचित निर्णय लिया जाए, लेकिन किसी भी परिस्थिति में आवश्यक सामग्री जैसे दवा, खाद्यान्न आदि के आवागमन को बाधित न किया जाए|
वही,''लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा संचालित सभी बडे़ पार्क प्रातः 7-10 बजे तथा शाम 4-8 बजे के मध्य ही खुले रहेंगे। मास्क लगाना तथा सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखना आवश्यक होगा। 65 वर्ष से अधिक आयु, सह - रूग्णता, गर्भवती स्त्रियां और 10 वर्ष आयु से नीचे के बच्चों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।