● पुलिस अधीक्षक गोण्डा ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कर सत्यनिष्ठा का दिलाया संकल्प
●उत्कृष्ठ/सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को DGP का प्रशंसा चिन्ह से पुरस्कृत कर दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाए
गोण्डा: आज ,15 अगस्त 2022 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने कैम्प कार्यालय पर ध्वजारोहण किया तथा उपस्थित अधि0/कर्मचारियों को मिठाई खिलाकर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक गोण्डा ने पुलिस लाइन स्थिति क्वार्टर गार्ड में ध्वजारोहण किया तथा उपस्थिति अधि0/कर्मचरियों को सत्यनिष्ठा से कार्य करने एवं राष्ट्र की स्वतंत्रता एवं अखण्डता को अक्षुण्ण बनाये रखने की शपथ भी दिलायी|
साथ ही उत्कृष्ठ कार्य करने वाले प्रभारी निरीक्षक इटियाथोक करूणाकर पाण्डेय, मुख्य आरक्षी मुनीब कुमार यादव, मुख्य आरक्षी दीनबंधु दुबे को पुलिस महानिदेशक का प्रशंसा चिन्ह सिल्वर मेडल प्रदान किया तथा उपस्थित अधि0/कर्मचारियों को मिठाई खिलाकर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाए दी।
पुलिस अधीक्षक गोंडा द्वारा पुलिस परिवार के प्रत्येक सदस्यों के साथ ही समस्त जनपद व देश वासियों को स्वतंत्रता दिवस की ढ़ेर सारी शुभकामनाएं व बधाई दी गयी। इसी तरह अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा शिवराज ने पुलिस कार्यालय मे तथा समस्त क्षेत्राधिकारी कार्यालय एवं थानो पर सम्बन्धित अधिकारी द्वारा ध्वजारोहण कर सत्यनिष्ठा की शपथ दिलायी तथा एक दूसरे को बधाई व शुभकामनाएं दी गई।
देश के 76वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में थाना कोतवाली नगर में पुलिस उपमहानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र उपेंद्र कुमार अग्रवाल ने थाना कोतवाली नगर गोंडा पर ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान गाते हुए सलामी दी गई। तथा उपस्थिति अधि0/कर्मचरियों को सत्यनिष्ठा से कार्य करने एवं राष्ट्र की स्वतंत्रता एवं अखण्डता को अक्षुण्ण बनाये रखने की शपथ भी दिलायी तथा उपस्थित अधि0/कर्मचारियों को मिठाई खिलाकर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाए दी। पुलिस परिवार के प्रत्येक सदस्यों के साथ ही समस्त जनपद व देश वासियों को स्वतंत्रता दिवस की ढ़ेर सारी शुभकामनाएं व बधाई दी गयी।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक तकनीकी सेवाएं उ0प्र0 लखनऊ मोहित अग्रवाल द्वारा थाना कर्नलगंज जनपद गोंडा पर ध्वजारोहण किया गया एवं राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देते हुए राष्ट्रगान की धुन के साथ भारतवर्ष की आजादी के स्वर्णिम पल को याद करते हुए। पुलिस के समस्त अधिकारी/कर्मचारीगणों को कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई गई। उपस्थित समस्त पुलिस कर्मियों को मिष्ठान वितरित कर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामानायें दी गयी। जनपद में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगणों को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इसके पश्चात देवीपाटन मंडल के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रामअचल आचार्य जी को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ग्राम प्रहरियों को उपहार देकर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात थाना परिसर में चंदन का पेड़ लगाकर शहीदों को याद किया गया, कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए अपर पुलिस महानिदेशक महोदय ने प्रभारी निरीक्षक करनैलगंज सुधीर कुमार सिंह की सराहना करते हुए बधाई दी।