Gonda: कोरोना के बीच घोड़े में 'बरखोडिया मेलियाई वायरस' मिलने से हड़कंप, इंजेक्शन लगाकर मारने के बाद जमीन में किया दफन
गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में घोड़े में बरखोडिया मेलियाई वायरस मिलने से हड़कंप| कोरोना के बीच घोड़े में निकला बरखोडिया मेलियाई वायरस| इंजेक्शन देकर घोड़े को उतारा मौत के घाट...घोड़े को मारने…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें1 बार पढ़ा गया
Gonda: कोरोना के बीच घोड़े में 'बरखोडिया मेलियाई वायरस' मिलने से हड़कंप, इंजेक्शन लगाकर मारने के बाद जमीन में किया दफन | फ़ोटो: TVL News
गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में घोड़े में बरखोडिया मेलियाई वायरस मिलने से हड़कंप| कोरोना के बीच घोड़े में निकला बरखोडिया मेलियाई वायरस| इंजेक्शन देकर घोड़े को उतारा मौत के घाट...घोड़े को मारने के बाद जमीन में किया दफन|
हसबेंडरी विभाग जानवरों की कर रहा जांच....घोड़े के कांटेक्ट ट्रेसिंग की हो रही जांच| जांच के दौरान वायरस की हुई पुष्टि। कर्नलगंज निवासी ईदू का बताया जा रहा घोड़ा|
घोड़े में खतरनाक बरखोडिया मेलियाई वायरस मिलने से हड़कंप मच गया है। जानवर से इंसानों में फैलने वाले इस खतरनाक वायरस की पुष्टि बाद पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने आनन फानन में पीड़ित घोड़े को मारकर जमीन में गहरा गड्ढा खोद कर दफनाया। इसके साथ ही पूरे इलाके में हाई एलर्ट जारी करते हुए पीड़ित घोड़े के संपर्क में आए अन्य जानवरों की जांच का कार्य भी शुरू कर दिया गया है।
जिले के करनैलगंज कस्बे के बमपुलुस निवासी ईदू के दो घोड़ों की तबियत बीते दिनों अचानक बिगड़ने लगी। इलाज के लिए मवेशी अस्पताल ले जाने पर उनका रक्त नमूना लेकर हिसार स्थित एनआरसी लैब भेजा गया। जांच में पता चला कि इनमें से एक घोड़ा बरखोडिया मेलियाई नामक खतरनाक वायरस से संक्रमित है। इसकी जानकारी होते ही मवेशी अस्पताल में हड़कंप मच गया। वायरस से पीड़ित घोड़े को तत्काल पशु चिकित्सा विभाग की टीम ने पीपीई किट पहन कर नगर से बाहर ले जाकर जहर का इंजेक्शन दिया। मौत के बाद घोड़े को जेसीबी की मदद से गहरा गड्ढा खोदवाकर दफना दिया गया।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 3 अप्रैल 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।