मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

गोंडा: कब्र खोदकर निकाला गया नवजात का शव, रेप के आरोपी की शिकायत पर बाहर निकाला गया शव, DNA कराए जाने की थी मांग

गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में नवजात शिशु के दफन शव की ख़बर से सहमे ग्रामीण| रेप के आरोपी की शिकायत पर शिशु का शव कब्र से खुदवाया| नवजात शिशु के दफन शव को ग्रामीणों की मदद से खोदाई कर निकाला बा…

गोंडा: कब्र खोदकर निकाला गया नवजात का शव, रेप के आरोपी की शिकायत पर बाहर निकाला गया शव, DNA कराए जाने की थी मांग
गोंडा: कब्र खोदकर निकाला गया नवजात का शव, रेप के आरोपी की शिकायत पर बाहर निकाला गया शव, DNA कराए जाने की थी मांग — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में नवजात शिशु के दफन शव की ख़बर से सहमे ग्रामीण| रेप के आरोपी की शिकायत पर शिशु का शव कब्र से खुदवाया| नवजात शिशु के दफन शव को ग्रामीणों की मदद से खोदाई कर निकाला बाहर| नायब तहसीलदार सदर डॉ.पुष्कर मिश्रा व पुलिस निगरानी में निकाला गया बाहर|


खेत के बगल पेंड़ से सटी झाड़ियों में दफनाया गया था नवजात का शव| गांव की ही महिला ने 3 दिन पूर्व दिया था नवजात बालक को जन्म| रेप के आरोपी व परिजनों ने महिला द्वारा जन्मे नवजात का डीएनए कराए जाने की मांग की थी|


रेप आरोपी के परिजनों ने महिला द्वारा नवजात का डीएनए जांच से बचने के लिए| शिशु का गला दबाकर मारने का लगा रहे आरोप...पुलिस ने नवजात का शव कब्जे में कर भेजा पोस्टमार्टम| 



बीते साल अक्टूबर में महिला ने गांव के एक व्यक्ति पर दर्ज कराया था रेप का मुकदमा....धारा 376 के तहत आरोपी को भेजा गया था जेल| पूरा मामला थाना मोतीगंज अंतर्गत भटकहवा गांव का। 



नवजात शिशु की कथित हत्या की शिकायत पर शुक्रवार को भटकहवा गांव में डीएम के आदेश पर तहसीलदार सदर की मौजूदगी में कब्र खोदकर नवजात का शव निकाला गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा है। इसके बाद डीएनए टेस्ट को लखनऊ भेजा जाएगा।



बता दें कि मोतीगंज थाना क्षेत्र के भटकहवा गांव निवासी शंकर लाल ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की थी। जिसमें कहा कि एक महिला ने उसके भाई खुशीराम के खिलाफ रंजिशन दुष्कर्म का केस थाना मोतीगंज में दर्ज कराया है।


25 मई को महिला ने सीएचसी काजीदेवर में एक बच्चे को जन्म दिया। देर शाम महिला और उसके परिवार के लोग बच्चे को लेकर अपने घर पहुंचे और डीएनए जांच से बचने के लिए शिशु की गला दबाकर हत्या कर दी। आरोप था कि रात में चुपके से शव को कब्र खोदकर दफना दिया गया।




इसकी सूचना पुलिस के साथ ही पीआरवी को दी गई। डायल 112 के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे, लेकिन दफनाए गए शिशु के शव को कब्र से निकलवाने के बजाय वापस लौट गए।इसे गंभीरता से लेते हुए थाने की पुलिस ने पुलिस अधीक्षक के माध्यम से जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही को रिपोर्ट भेजी। जिसपर डीएम ने तहसीलदार सदर पुष्कर मिश्रा की मौजूदगी में पुलिस को कार्यवाही का आदेश दिया था



थाना मोतीगंज के प्रभारी निरीक्षक ब्रम्हानंद सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर एफआईआर दर्ज की जाएगी। उन्होंने बताया कि शिशु दुष्कर्म के आरोपी का है या नहीं इसका पता लगाने के लिए नवाजात का ब्लड सैम्पल, व बॉडी टिशू डीएनए टेस्ट को लखनऊ भेजा जाएगा।



रिपोर्ट-अतुल कुमार यादव


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 29 मई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।