मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

गोंडा पुलिस ने कार चालक हत्याकांड के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार: गोरखपुर से बुक कराई कार, हत्याकर नवाबगंज में फेंका शव, गोंडा रेलवे स्टेशन पर कार खड़ी कर हुए थे फरार

गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में 27 सितंबर को गोण्डा रेलवे स्टेशन पर लावारिस खड़ी मिली एटियोस कार व 30 सितंबर को थाना नवाबगंज क्षेत्र के अन्तर्गत एक पुलिया के नीचे एक व्यक्ति के शव मिलने की घटना…

गोंडा पुलिस ने कार चालक हत्याकांड के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार: गोरखपुर से बुक कराई कार, हत्याकर नवाबगंज में फेंका शव, गोंडा रेलवे स्टेशन पर कार खड़ी कर हुए थे फरार
गोंडा पुलिस ने कार चालक हत्याकांड के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार: गोरखपुर से बुक कराई कार, हत्याकर नवाबगंज में फेंका शव, गोंडा रेलवे स्टेशन पर कार खड़ी कर हुए थे फरार — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में 27 सितंबर को गोण्डा रेलवे स्टेशन पर लावारिस खड़ी मिली एटियोस कार व 30 सितंबर को थाना नवाबगंज क्षेत्र के अन्तर्गत एक पुलिया के नीचे एक व्यक्ति के शव मिलने की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है| पुलिस ने दो आरोपियों कवल सिंह पुत्र सुखदेव सिंह व टोनी शेरगिल उर्फ श्रवण सिंह पुत्र सरदार भोला सिंह निवासी उधमसिंह नगर उत्तराखण्ड को गिरफ्तार किया| लखनऊ के लिए निकले बदमाशों ने चालक की हत्या कर नदी के किनारे फेंक दिया और कार गोंडा रेलवे स्टेशन पर लाकर लावारिस हालत में खड़ी कर दी। 27 सितंबर को लावारिस कार की पुलिस ने जांच की तो कार के अंदर सीट खून से सनी थी। 30 सितंबर को चालक का शव नवाबगंज थाना क्षेत्र के नकहा पुल के नीचे पानी में उतराता मिला था।



गोंडा पुलिस ने बताया,'' 30 सितंबर को थाना नवाबगंज क्षेत्र के अन्तर्गत एक पुलिया के नीचे एक व्यक्ति का शव प्राप्त हुआ था। जिसकी पहचान 27 सितंबर को गोण्डा रेलवे स्टेशन पर लावारिस खड़ी मिली एटियोस कार के लापता चालक इरफान के रूप में हुई थी। जिसके सम्बन्ध में थाना को0 नगर में सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर द्वारा घटना स्थल की जांच कर घटना के जल्द से जल्द अनावरण हेतु अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा शिवराज के पर्यवेक्षण में टीम गठित कर प्र०नि० कोनगर व प्रभारी सर्विलांस सेल को निर्देशित किया गया था।



उक्त निर्देश कि अनुकम में पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी-पतारसी व इलेक्ट्रानिक साक्ष्यों के आधार पर घटना कारित करने वाले 02 आरोपी अभियुक्तों-01. कवल सिंह, 02. टोनी शेरगिल को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 03 अदद मोबाइल बरामद किया गया। 



पूछताछ के दौरान आरोपियों द्वारा बताया गया कि हमलोगो ने वाहन लूटने के उद्देश्य से गोरखपुर से कार यू०पी० 14 बी0एन0 0661 बुक किया था और रास्ते में ड्राइवर इरफान की हत्या कर शव को सड़क के किनारे पुलिया के नीचे फेंक दिया था और कार को गोण्डा रेलवे स्टेशन पर खड़ी कर वहां से फरार हो गए थे। 



गौरतलब है कि, 30 सितंबर को चालक का शव नवाबगंज थाना क्षेत्र के नकहा पुल के नीचे पानी में उतराता मिला था। नवाबगंज के नकहा पुल के नीचे पानी में शव उतरता मिला। पुलिस ने शव की पहचान के लिए उसके शर्ट को गोरखपुर भेजा तो शव की पहचान कार चालक इरफान के रूप में हुई थी। मृतक के भाई नजीर अहमद ने गोंडा पहुंचकर इरफान की पहचान अपने भाई के रूप में की थी।



कार चालक इरफान महराजगंज जिले के कोल्हईपुर गांव का रहने वाला था। वह अपने गांव के रहने वाले वीरेंद्र सिंह की कार चलाता था। मृतक चालक के भाई के मुताबिक, 26 सितंबर की रात आठ बजे तीन लोगों ने गोरखपुर से लखनऊ जाने के लिए उसकी कार बुक कराई थी। बुकिंग के बाद इरफान रात 8 बजे गोरखपुर से लखनऊ के लिए निकला था लेकिन कार सवार बदमाशों ने इरफान की हत्या कर शव रास्ते में फेंक दिया और कार को गोंडा रेलवे स्टेशन परिसर में लावारिस हालत में छोड़कर फरार हो गए थे। 27 सितंबर को जब रेलवे स्टेशन परिसर में लावारिस कार के खड़ी होने की सूचना पुलिस को मिली तो पड़ताल शुरू हुई। पुलिस को कार की सीट पर खून के निशान मिले थे। कार कब्जे में लेकर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी थी।



गिरफ्तार अभियक्तगण:

01. कवल सिंह पुत्र सुखदेव सिंह नि0 ग्राम रोशनपुर पोस्ट गुलाभोज थाना गदरपुर जनपद उधमसिंह नगर उत्तराखण्ड।

02. टोनी शेरगिल उर्फ श्रवण सिंह पुत्र सरदार भोला सिंह नि0 वार्ड नम्बर-03 दिनेश पुर थाना दिनेशपुर जनपद उधमसिंह नगर उत्तराखण्ड।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 7 अक्टूबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।