गोंडा: घर में घुसकर महिला से गैंगरेप ,दो आरोपी गिरफ्तार
गोंडा: गोंडा के उमरीबेगमगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया है। यहाँ दो लोगों ने घर में घुसकर महिला से बारी बारी से रेप किया। साथ ही धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो जा…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें1 बार पढ़ा गया
गोंडा: घर में घुसकर महिला से गैंगरेप ,दो आरोपी गिरफ्तार — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News
गोंडा: गोंडा के उमरीबेगमगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया है। यहाँ दो लोगों ने घर में घुसकर महिला से बारी बारी से रेप किया। साथ ही धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो जान से मार दूंगा। पीड़िता ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। उमरीबेगमगंज पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों- शेषनारायन पुत्र बृजबहादुर तिवारी और बृजबिहारी तिवारी पुत्र बाबू तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है|
पुलिस ने बताया कि थाना उमरीबेगमगंज क्षेत्र के रहने वाली एक महिला ने 24 फरवरी 2023 को थाने में रिपोर्ट दर्ज में करवाई है। महिला ने तहरीर में बताया कि,'' 23 फरवरी को को मै अकेली घर के किचन में काम कर रही थी तभी विपक्षी शेषनारायन व बृजबहादुर तिवारी घर में घुसकर बारी बारी से दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी गयी।
पुलिस ने बताया कि,''पीड़िता की तहरीर पर थाना उमरीबेगमगंज में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। घटना को तत्काल संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा शिवराज के पर्यवेक्षण में आरोपी अभियुक्तो की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हेतु टीमें गठित की गयी थी। गैंग रेप करने के दो आरोपियों को -शेषनारायन पुत्र बृजबहादुर तिवारी निवासी गंभौरा और बृजबिहारी तिवारी पुत्र बाबू तिवारी निवासी गंभौरा थाना उमरीबेगमगंज जनपद गोंडा, गिरफ्तार किया गया|
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 25 फ़रवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?
गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।