गोंडा : सांड़ से टकराकर अनियंत्रित स्कार्पियो ने तीन लोगों को कुचला, 2 की मौके पर ही मौत, एक की हालत गंभीर
गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के इटियाथोक में मंगलवार रात सांड़ से टकराकर एक स्कार्पियो अनियंत्रित हो गई और घर के बाहर मौजूद तीन लोगों को रौंद दिया। हादसे में देवर भाभी की मौके पर ही मौत हो गई। वह…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें1 बार पढ़ा गया
गोंडा : सांड़ से टकराकर अनियंत्रित स्कार्पियो ने तीन लोगों को कुचला, 2 की मौके पर ही मौत, एक की हालत गंभीर — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News
गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के इटियाथोक में मंगलवार रात सांड़ से टकराकर एक स्कार्पियो अनियंत्रित हो गई और घर के बाहर मौजूद तीन लोगों को रौंद दिया। हादसे में देवर भाभी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मंगलवार देर रात तेज रफ्तार स्कार्पियो बलरामपुर की तरफ से आ रही थी कि तभी अचानक सामने आए एक सांड से टकरा गई और मोहम्मद सैयद अली निवासी इटियाथोक के घर बाहर मौजूद लोगों को चपेट में ले लिया।
सभी लोग सैयद अली के बेटे फैजान के अंतिम संस्कार के बाद घर लौटे थे। फैजान की सोमवार को मुंबई से लौटते समय रायबरेली में एक हादसे में मौत हो गई थी। हादसे में जुबेर (26) पुत्र बशीर व हसीना (28) पत्नी फखरुद्दीन निवासी अब्दुलपुरवा बलहीजोत थाना खरगूपुर की मौके पर ही मौत हो गई।
स्कॉर्पियो बिजली के खंभे से टकरा गई। इस दौरान तीन बाइकें व एक ई रिक्शा भी चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में घायल युवक रियाज(27) निवासी इटियाथोक बाजार को एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया जबकि वाहन सवार लोग घटना के बाद भाग निकले। मामले की पड़ताल की जा रही है।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 31 मार्च 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?
गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।