मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

UP MLC चुनाव: गोंडा में वीआईपी मतदाताओं ने डाला एमएलसी का वोट, शांतिपूर्ण ढंग से हो रहा मतदान

गोंडा: खबर गोंडा से है। जहां आज गोंडा- बलरामपुर स्थानीय विधान परिषद सदस्य निकाय के लिए आज सुबह से ही 26 मतदान केंद्रों पर वोटिंग प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिसमें 4908 मतदाता एमएलसी प्रत्याशियों के भाग…

UP MLC चुनाव: गोंडा में वीआईपी मतदाताओं ने डाला एमएलसी का वोट, शांतिपूर्ण ढंग से हो रहा मतदान
UP MLC चुनाव: गोंडा में वीआईपी मतदाताओं ने डाला एमएलसी का वोट, शांतिपूर्ण ढंग से हो रहा मतदान — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

गोंडा:  खबर गोंडा से है। जहां आज गोंडा- बलरामपुर स्थानीय विधान परिषद सदस्य निकाय के लिए आज सुबह से ही 26 मतदान केंद्रों पर वोटिंग प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिसमें 4908 मतदाता एमएलसी प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। गोंडा के वीआईपी वोटर की बात की जाए तो कैसरगंज बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह और पूर्व मंत्री व मौजूदा बीजेपी विधायक रमापति शास्त्री, जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्रा ने जिला पंचायत मतदान केंद्र पर पहुंचकर वोटिंग की।गोंडा के सभी बीजेपी विधायक धीरे-धीरे जिला पंचायत मतदान पर पहुंच रहे हैं और अपने मत का प्रयोग कर रहे हैं। 



फिलहाल गोंडा- बलरामपुर एमएलसी चुनाव जो हो रहा है... वह सत्ता पक्ष का ही होता है। नतीजे 12 अप्रैल को आएंगे।



वही वीआईपी वोटर व कैसरगंज लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज गोंडा जिला पंचायत सभागार में सांसद विधायक और जिला पंचायत सदस्य वोट था और मैं गांव से चलकर यहां  डालने आया हूं। मेरे साथ पूर्व मंत्री शास्त्री जी हैं यह भी हमारे गांव के रहने वाले हैं और रास्ते में हमको जिला पंचायत अध्यक्ष मिल गए हम लोगों ने बीजेपी प्रत्याशी के पक्ष में वोट डाला है।



रिपोर्ट-अतुल कुमार यादव

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 9 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।