मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

गोंडा में मर्डर: कथा सुनने गए युवक की गोली मारकर हत्या, एक आरोपी को पकड़ा गया

गोंडा: गोण्डा जिले के थाना उमरीबेगमगंज क्षेत्र अंतर्गत खमरौनी गांव में बुधवार देर रात (01 फरवरी 2023 को) 22 वर्षीय सुनील शुक्ला नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सुनील खमरौनी गांव में हो रहे शत…

गोंडा में मर्डर: कथा सुनने गए युवक की गोली मारकर हत्या, एक आरोपी को पकड़ा गया
गोंडा में मर्डर: कथा सुनने गए युवक की गोली मारकर हत्या, एक आरोपी को पकड़ा गया — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

गोंडा:  गोण्डा जिले के थाना उमरीबेगमगंज क्षेत्र अंतर्गत खमरौनी गांव में बुधवार देर रात (01 फरवरी 2023 को) 22 वर्षीय सुनील शुक्ला नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सुनील खमरौनी गांव में हो रहे शतचंडी यज्ञ में कथा सुनकर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में किसी बात को लेकर सुनील का कुछ लोगों के साथ विवाद हुआ, जिस पर युवकों ने उसकी (सुनील शुक्ला की) गोली मारकर हत्या कर दी| सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया| जांच पड़ताल में जुट गई है| 



मृतक सुनील शुक्ला परसपुर थाना क्षेत्र के भोका पतिसा गांव का रहने वाला था| वह अपने ननिहाल उमरीबेगमगंज के सालपुर गांव आया था| बुधवार की रात बगल के गांव खमरौनी में आयोजित शतचंडी महायज्ञ के कार्यक्रम में सुनील कथा सुनने के लिए गया था।  वहां से कथा सुनकर लौटते समय ये घटना हुई है| उमरीबेगमगंज पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर नामजद युवक प्रिंस तिवारी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है| प्रिंस तिवारी को अरेस्ट कर उससे पूछताछ की जा रही है| 



अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि, उमरीबेगमगंज क्षेत्र में कल ,01 फरवरी की रात में सुनील शुक्ला एक गांव में कथा सुनने गया था। रास्ते में किसी बात को लेकर सुनील का कुछ लोगों के साथ विवाद हुआ,जिसमें उसको चोटें आई| सुनील को बेलसर सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत उसकी मौत हो गई।



 एएसपी शिवराज ने बताया कि, परिजनों की शिकायत पर थाने में नामजद युवक (प्रिंस तिवारी) पर मुकदमा दर्ज कर उसको हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है| शिवराज ने बताया कि, शिकायत में कहा गया है कि पीयूष तिवारी नामक लड़के ने सुनील की गोली मारकर हत्या कर दी। प्रिंस तिवारी को पकड़ा गया है| उससे पूछताछ की जा रही है कि क्या मामला हुआ था,किस कारण ये घटना हुई| फिलहाल मृतक के पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है| जो भी साक्ष्य आएंगे उसके आधार पर कार्यवाही की जाएगी|







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 2 फ़रवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।