गोरखपुर न्यूज़: महाकुंभ के धार्मिक लाभ से कैदी भी होंगे फलीभूति, जेल अधीक्षक ने उठाया यह बड़ा कदम
गोरखपुर जिला जेल में बंद कैदी भी महाकुंभ के प्रसाद से परिपूर्ण होंगे। जेल प्रशासन ने आस्था का सम्मान करते हुए खास प्रबंध किया है, उन्हें महाकुंभ प्रयागराज से लाए गए पवित्र गंगाजल से स्नान करने का मौक…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें6 बार पढ़ा गया
गोरखपुर न्यूज़: महाकुंभ के धार्मिक लाभ से कैदी भी होंगे फलीभूति, जेल अधीक्षक ने उठाया यह बड़ा कदम | फ़ोटो: TVL News
गोरखपुर जिला जेल में बंद कैदी भी महाकुंभ के प्रसाद से परिपूर्ण होंगे। जेल प्रशासन ने आस्था का सम्मान करते हुए खास प्रबंध किया है, उन्हें महाकुंभ प्रयागराज से लाए गए पवित्र गंगाजल से स्नान करने का मौका मिला। यह कदम जेल प्रशासन ने उनके धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए उठाया। कैदियों की भी मांग थी कि महाकुंभ के अमृत जल से स्नान करने का लाभ उन्हें भी मिले। इस मांग को ध्यान में रखते हुए जेल अधीक्षक बी के पांडे ने प्रयागराज से गंगाजल मंगवाने का निर्णय लिया, ताकि वे भी धार्मिक दृष्टि से पुण्य अर्जित कर सकें।
प्रयागराज से पवित्र जल लेकर जिला जेल पहुंचे
इस क्रम में जेल प्रशासन ने दो पुलिसकर्मियों को प्रयागराज गंगाजल लाने भेजा था। दोनों पुलिसकर्मी गंगाजल लेकर आ चुके हैं। इस पवित्र गंगा जल को कैदियों के स्नान के लिए टंकी में डाला जाएगा इससे पवित्र जल से स्नान कर सकें। जेल प्रशाशन ने उन्हें महाकुंभ के पुण्य में भी सहभागी बना दिया।
जेल अधीक्षक
जेल अधीक्षक बी के पांडे ने बताया कि जेल में बंद कैदियों को भी इस महाकुंभ के धार्मिक लाभ के लिए ऐसी व्यवस्था की गई है जिससे सभी कैदी पुण्य अर्जित कर सकें।यह कैदियों के मानसिक शांति का साधन भी बनेगा। जेल प्रशासन के इस पहल से कैदियों में महाकुंभ स्नान को लेकर काफी उत्साह है।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 18 फ़रवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।