मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

यूपी में पॉजिटिविटी रेट क़रीब 3% पहुंच गया, रिकवरी रेट बढ़ी: गोरखपुर में CM योगी आदित्यनाथ

गोरखपुर: गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि,''उत्तर प्रदेश में पॉजिटिविटी रेट निरंतर कम हुआ है और रिकवरी बढ़ी है। उत्तर प्रदेश का रिकवरी रेट आज 94% से ज…

यूपी में पॉजिटिविटी रेट क़रीब 3% पहुंच गया, रिकवरी रेट बढ़ी: गोरखपुर में CM योगी आदित्यनाथ
यूपी में पॉजिटिविटी रेट क़रीब 3% पहुंच गया, रिकवरी रेट बढ़ी: गोरखपुर में CM योगी आदित्यनाथ | फ़ोटो: TVL News

गोरखपुर: गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि,''उत्तर प्रदेश में पॉजिटिविटी रेट निरंतर कम हुआ है और रिकवरी बढ़ी है। उत्तर प्रदेश का रिकवरी रेट आज 94% से ज़्यादा है और पॉजिटिविटी रेट क़रीब 3%| प्रदेश में आज रिकवरी रेट 94 फीसदी से अधिक है और क्युमुलेटिव पॉजिटिविटी रेट अभी 03 प्रतिशत के आस-पास बना हुआ है|




उन्होंने कहा,'''उत्तर प्रदेश ने लगातार टेस्ट की क्षमता को बढ़ाया है। प्रदेश में विगत कई दिनों से लगातार 3 लाख से अधिक टेस्ट प्रतिदिन हो रहे हैं| प्रदेश में अब तक 4.70 करोड़ से अधिक कोविड टेस्ट किए जा चुके हैं। गोरखपुर मंडल में भी टेस्ट की क्षमता को बढ़ाया गया है। यहां रिकवरी रेट भी 93 प्रतिशत के आस-पास पहुंच गया है|




मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि,''हम कोरोना की दूसरी लहर का सफलतापूर्वक मुकाबला कर रहे हैं। तीसरी लहर के लिए जो आशंका व्यक्त की गई है, उसको रोकने के लिए UP Govt की ओर से अभी से युद्धस्तर पर तैयारियां प्रारंभ हो गई हैं| प्रत्येक मेडिकल कॉलेज में 100 बेड्स और हर जिला अस्पताल में 25-30 बेड्स PICU वॉर्ड के निर्माण की स्थापना का कार्य किया जा रहा है|



उन्होंने कहा,''अभी प्रदेश के 23 जनपदों में 18 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के लोगों हेतु वैक्सीनेशन अभियान युद्धस्तर पर संचालित किया जा रहा है। 01 जून से सभी 75 जनपदों में इस वैक्सीनेशन अभियान को विस्तार दिया जाएगा| जनपद गोरखपुर में 18 से 44 वर्ष के आयुवर्ग के 75,000 से अधिक युवाओं को वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है|



उन्होंने कहा,'''प्रत्येक जनपद को ऑक्सीजन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए ऑक्सीजन प्लांट लगाए जा रहे हैं। गोरखपुर मंडल में 25 ऑक्सीजन प्लांट लगाने की कार्यवाही प्रारंभ की गई है|




इससे पहले उन्होंने आज मंडलीय चिकित्सालय मीरजापुर में पीएम केयर्स फंड से ₹55 लाख की लागत से निर्मित ऑक्सीजन जनरेटर प्लांट का लोकार्पण किया। साथ ही, पोस्ट कोविड वॉर्ड का निरीक्षण भी किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने अधिकारियों को उचित दिशा-निर्देश दिए।इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने वैक्सीन की डोज लगवाने आए लाभार्थियों से संवाद भी किया।




योगी आदित्यनाथ ने कहा,''शहर हो या गांव, कोई भी व्यक्ति टेस्ट कराने से परहेज न करे। वैक्सीन एक सुरक्षा कवच देगी, इसलिए वैक्सीन जरूर लगवाएं| इस सदी की सबसे बड़ी महामारी के खिलाफ जब हम सभी मिलकर लड़ेंगे, तो इसके अपेक्षित परिणाम सामने आएंगे। हमें व्यक्ति के जीवन और जीविका दोनों को बचाना है। मेरी आप सबसे अपील है कि कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें एवं दूसरों को भी जागरूक करें|




योगी आदित्यनाथ ने कहा,''मीरजापुर मंडल में मां विंध्यवासिनी की कृपा से अच्छे परिणाम सामने आए हैं। एक समय यहां पर पॉजिटिविटी रेट 35% के आस-पास पहुंच गया था। सामूहिक प्रयास का ही परिणाम है कि आज यहां पॉजिटिविटी रेट 02% के नीचे पहुंच गया है| थर्ड वेव की आशंका को देखते हुए सभी मेडिकल कॉलेजों व जिला अस्पतालों में PICU एवं NICU के निर्माण की कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है| मैनपावर की रिक्रूटमेंट और ट्रेनिंग की कार्यवाही निरंतर चल रही है। कोरोना के खिलाफ देश की लड़ाई को मजबूती के साथ बढ़ाने का कार्य हो रहा है| मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल को रिक्रूटमेंट के लिए अधिकृत किया गया है। जिलाधिकारी को स्वास्थ्य विभाग में जिला स्वास्थ्य समिति के अध्यक्ष के रूप में नामित किया गया है|





है|

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 25 मई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।