मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

गोखपुर में हत्या का फरार आरोपी गिरफ्तार: करीब 2.5 साल से चल रहा था फरार, खेत में जानवर चराने को लेकर किया था मर्डर

गोखपुर: यूपी एसटीएफ ने 13 नवंबर 2019 को गोखपुर में हुई हत्या के मामले में रू0 50,000 का पुरस्कार घोषित आरोपित जय प्रकाश यादव को गिरफ्तार कर लिया। जय प्रकाश यादव ने 13 नवंबर 2019 को हत्या की थी और तभी…

गोखपुर में हत्या का फरार आरोपी गिरफ्तार: करीब 2.5 साल से चल रहा था फरार, खेत में जानवर चराने को लेकर किया था मर्डर
गोखपुर में हत्या का फरार आरोपी गिरफ्तार: करीब 2.5 साल से चल रहा था फरार, खेत में जानवर चराने को लेकर किया था मर्डर | फ़ोटो: TVL News

गोखपुर: यूपी एसटीएफ ने 13 नवंबर 2019 को गोखपुर में हुई हत्या के मामले में रू0 50,000 का पुरस्कार घोषित आरोपित जय प्रकाश यादव को गिरफ्तार कर लिया। जय प्रकाश यादव ने 13 नवंबर 2019 को हत्या की थी और तभी से फरार था। गोरखपुर के हरपुर बुदहट इलाके के रानीपुर गांव में खेत में जानवर चरने की बात को लेकर 45 वर्षीय अशोक सिंह की फावड़े से काटकर हत्या करने के आरोपित जय प्रकाश यादव को एसटीएफ लखनऊ की टीम ने गुरूवार को गिरफ्तार कर लिया|



फरारी के दौरान जय प्रकाश यादव दिल्ली एनसीआर में रहकर काम करने लगा। इधर घटना के बाद से ही उसपर 50 हजार का इनाम था। गुरूवार को वह मुकदमें की पैरवी कर वापस दिल्ली जा रहा था तभी उसे सहजनवां के भीटी रावत के पास से दबोच लिया गया। एसटीएफ ने उसके पास से एक अदद आधार कार्ड,एक मोबाइल फोन और 1000 नकद बरामद किया है।एसटीएफ ने आरोपित को सहजनवां थाने की पुलिस को कस्टडी में दे दिया। जहां से उसे शुक्रवार को जेल भिजवा दिया गया।



एसटीएफ के अनुसार उसे पता चला था कि गोरखपुर के हरपुर बुदहट के रानीबाग निवासी आरोपित जयप्रकाश यादव पुत्र संतराज दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में रहकर मकान बनवाने का काम बतौर सुपरवाइजर करता है। इस सूचना पर दरोगा घनश्याम यादव के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल गिरजाशंकर यादव, कुलदीप सिंह, आरक्षी दिलीप कुमार, मुकेश प्रजापति की एक टीम ग्रेटर नोएडा, नोएडा व गाजियाबाद गई थी और पंद्रह दिन तक उसकी तलाश की लेकिन वह नहीं मिला।



एनसीआर में जांच के दौरान पता चला कि वह अपने मुकदमे की पैरवी के सम्बन्ध में वकील से मिलने गोरखपुर गया है। जिसके बाद एसटीएफ टीम एनसीआर से गोरखपुर पहुंच गई। यहां से वह अपने वकील से मिलने के बाद दिल्ली भागने के फिराक में था तभी एसटीएफ ने उसे दबोच लिया।



क्या था मामला?

दरअसल 13 नवंबर को हरपुर बुदहट के रानीबाग में समुदा निवासी 45 वर्षीय अशोक सिंह की फावड़े से काटकर हत्या की गई थी। विवाद खेत के मेड़ को लेकर व जानवर के फसल चरने को लेकर था। दोनों में इसी को लेकर पुराना रंजिश था। हत्या के बाद पुलिस ने अशोक के बेटे आकाश की तहरीर पर संतराज यादव, उनके बेटे उपेंद्र, जयप्रकाश यादव, रूद्र प्रताप , पार्वती के खिलाफ केस दर्ज किया था। बाद में मामले में हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए हरनही मार्ग जाम किया गया था। जयप्रकाश को छोड़कर सभी आरोपित गिरफ्तार हो चुके थे।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 1 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।