मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

गोरखपुर सदर न्यायालय के अंदर कैदी ने गला काटकर खुद को खत्म करने की कोशिश की: बड़े भाई का किया था कत्ल, करीब ढाई साल से काट रहा सज़ा

गोरखपुर: गोरखपुर कोर्ट में पेशी पर आए कैदी ने चाकू से अपनी गर्दन काटकर आत्महत्या करने की कोशिश की। कैदी को आनन-फानन मेडिकल जिला अस्पताल भेजा गया। हालत गंभीर होने पर उसे BRD मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया…

गोरखपुर सदर न्यायालय के अंदर कैदी ने गला काटकर खुद को खत्म करने की कोशिश की: बड़े भाई का किया था कत्ल, करीब ढाई साल से काट रहा सज़ा
गोरखपुर सदर न्यायालय के अंदर कैदी ने गला काटकर खुद को खत्म करने की कोशिश की: बड़े भाई का किया था कत्ल, करीब ढाई साल से काट रहा सज़ा | फ़ोटो: TVL News

गोरखपुर: गोरखपुर कोर्ट में पेशी पर आए कैदी ने चाकू से अपनी गर्दन काटकर आत्महत्या करने की कोशिश की। कैदी को आनन-फानन मेडिकल जिला अस्पताल भेजा गया। हालत गंभीर होने पर उसे BRD मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।


विधाता नाम के कैदी को सेशन लॉकअप में रखा गया था। वहीं पर उसने चाकू से अपनी गर्दन काटी। चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर पुलिसवालों को इस बात का पता चला। विधाता भाई की हत्या के मामले में ढाई साल से जेल में बंद है। लॉकअप में चाकू कहां से आया, पुलिस इसकी जांच कर रही है। 


गोरखपुर  सिटी के SP के कृष्ण कुमार बिश्नोई ने कहा, “विधाता नाम के कैदी ने सदर न्यायालय के अंदर अपना  गला काटकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी। उसको ज़िला अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी हालत स्थिर है। मामले में कार्रवाई जारी है। यह पिछले 30 महीने से एक हत्या के आरोप में सज़ा काट रहा था|



बता दें, 26 अक्‍टूबर, 2022 को कोतवाली इलाके के मियां बाजार के विधाता ने अपने छोटे भाई हेमंत उर्फ हूटर के साथ मिलकर बड़े भाई प्रेमशंकर की लोहे की रॉड और डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। प्रेमशंकर की हत्या में मां कलावती भी शामिल थी। 



मृतक प्रेमशंकर बक्‍शीपुर में बच्‍चा बैंड चलाते थे। रेलवे में कार्यरत रहे पिता की मौत के बाद प्रेमशंकर को रेलवे में संविदा पर नौकरी भी मिल गई। इसके बाद से ही प्रेमशंकर (मृतक) से प्रॉपर्टी को लेकर उनकी मां कलावती और दो भाई विधाता और हेमंत आए दिन झगड़ा करने लगे थे। 

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 10 फ़रवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।