मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

गोरखपुर में ट्रिपल मर्डर-ख़ुदकुशी: पत्नी और दो बच्चों की हत्या कर सब्जी विक्रेता ने खुद को किया आग हवाले

गोरखपुर: गोरखपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है। यहाँ जिले के गोला थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम देवली में 42 वर्षीय सब्जी विक्रेता ने अपनी 38 वर्षीय पत्नी और दो बच्चों की हत्या कर दी और फिर खुद क…

गोरखपुर में ट्रिपल मर्डर-ख़ुदकुशी: पत्नी और दो बच्चों की हत्या कर सब्जी विक्रेता ने खुद को किया आग हवाले
गोरखपुर में ट्रिपल मर्डर-ख़ुदकुशी: पत्नी और दो बच्चों की हत्या कर सब्जी विक्रेता ने खुद को किया आग हवाले | फ़ोटो: TVL News

गोरखपुर: गोरखपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है। यहाँ जिले के गोला थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम देवली में 42 वर्षीय सब्जी विक्रेता ने अपनी 38 वर्षीय पत्नी और दो बच्चों की हत्या कर दी और फिर खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पुलिस पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। डीएम और एसएसपी ने गांव पहुंचकर मामले की जानकारी ली है। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। 



देवकली गांव के रहने इंद्रबहादुर मौर्य अपनी पत्नी सुशीला और दो बच्चों- बेटी चांदनी (10) और बेटे आर्यन (8) के साथ रहते थे। रविवार सुबह इंद्रबहादुर मौर्य के घर के पीछे खेत में काम रहे पड़ोसियों ने मौर्य के घर के रोशनदान से धुआं निकलता देखा| मौके पर पहुंचे तो अंदर से दरवाजा बंद था। 


दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई रिस्पांस नहीं मिला। जिसके बाद लोगों ने दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे तो इंद्र बहादुर मौर्य का शव जल रहा था, पास में पत्नी और बच्चों के शव पड़े थे। इसके बाद लोगों ने जलते शव पर पानी डालकर बुझाया और पुलिस को घटना की सूचना दी। पत्नी और दोनों बच्चों की गर्दन और पेट पर चाकू के निशान थे। जबकि इंद्रबहादुर का शव पूरी तरह जल चुका था। हालांकि यह पता नहीं चला है कि उसने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया।



गौरव ग्रोवर एसएसपी ने बताया कि,''एक 42 वर्षीय सब्जी विक्रेता इंद्र बहादुर मौर्य के घर के रोशनदान से धुआं निकल रहा था। जब ग्रामवासियों ने दरवाजा खोला तब इंद्र बहादुर मौर्य का शव जल रहा था। इनकी पत्नी और 2 बच्चों का शव भी वहीं पड़ा था। मामले की जांच की जा रही है|

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 5 फ़रवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।