गुरुग्राम: गुरुग्राम के उद्योग विहार फेज-1 में एक इमारत ढह गई। हादसे में 2 मजदूरों की मौत हो गई। जबकि दो अन्य घायल हो गए| उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विहार फेज-1 में पुरानी इमारत ??ो तोड़ने का काम चल रहा था, तभी इमारत गिर गई। मलबे में कुल 4 लोग फंसे हुए थे।
2 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है, 2 मजदूरों की मौत हो गई। हादसे में गुड्डू (48) व प्रताप (24) नाम के मजदूर की मौत हो गई जबकि नरेश गंभीर रूप से घायल है। सुरेंद्र नाम के मजदूर को मामूली चोट आई है।
गुरुग्राम के डीसी निशांत यादव ने कहा,''उद्योग विहार फेज-1 में आज एक इमारत गिर गई। इस घटना में 1 व्यक्ति की मृत्यु हुई है, शव को निकाल लिया गया है। 2 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया है। एक और व्यक्ति के फंसे होने की संभावना है।
NDRF और SDRF की टीमें यहां पहुंच चुकी हैं| बिल्डिंग को तोड़ने का काम मजदूर कर रहे थे, जिसके पीछे वे रह रहे थे। बिल्डिंग उनके ऊपर गिर गई। जांच कमेटी बनाई गई है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी|