मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

गुरुग्राम: NH-48 पर डिवाइडर पार कर 'कार' पर पलटा ट्रक, एक युवती समेत 4 की मौत, 2 अन्य घायल

गुरुग्राम: हरियाणा के गुरुग्राम में मंगलवार तड़के 01.40 बजे एक ट्रक के पलट जाने और इनोवा कार से टकरा जाने से दिल्ली-जयपुर राजमार्ग (एनएच -48) पर सिधरावली गांव के पास कम से कम 4 लोगों की मौत हो गई और…

गुरुग्राम: NH-48 पर डिवाइडर पार कर 'कार' पर पलटा ट्रक, एक युवती समेत 4 की मौत, 2 अन्य घायल
गुरुग्राम: NH-48 पर डिवाइडर पार कर 'कार' पर पलटा ट्रक, एक युवती समेत 4 की मौत, 2 अन्य घायल | फ़ोटो: TVL News

गुरुग्राम: हरियाणा के गुरुग्राम में मंगलवार तड़के 01.40 बजे एक ट्रक के पलट जाने और इनोवा कार से टकरा जाने से दिल्ली-जयपुर राजमार्ग (एनएच -48) पर सिधरावली गांव के पास कम से कम 4 लोगों की मौत हो गई और 2 अन्य घायल हो गए। इस बात की जानकारी पुलिस ने दी है। घायलों को बिलासपुर के एक निजी अस्पताल में कराया गया है| 



पुलिस ने कहा कि मंगलवार तड़के गुड़गांव के बिलासपुर के पास एनएच -48 पर एक ट्रक के पलट जाने और एक कार से टकरा जाने से लोगों की मौत हो गई, जबकि दो ???ायल हो गए।  ,“इस हादसे में कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई हैं | 




अधिकारियों ने कहा कि पीड़ितों में तकनीकी विशेषज्ञ हैं जो नोएडा में निजी फर्मों में काम करते थे और छुट्टी के बाद उदयपुर से लौट रहे थे। पुलिस के मुताबिक, ये सभी लोग दिल्ली के रहने वाले हैं और 15 अगस्त को राजस्थान के उदयपुर में घूमने गए थे। पुलिस ने घटना की जानकारी उनके परिजनों को दे दी है।



पुलिस के मुताबिक, घटना हाईवे पर सिधरावाली के पास तड़के करीब 1.30 बजे उस वक्त हुई, जब चार पुरुषों और दो महिलाओं को लेकर एक इनोवा कार जयपुर से दिल्ली जा रही थी. उन्होंने बताया कि मकई की बोरियां लेकर दिल्ली से जयपुर जा रहा एक ट्रक हाईवे पर डिवाइडर को पार कर कार से जा टकराया।



पुलिस ने मृतकों की पहचान दीपक (25), आदर्श कुमार (23), कुमारा पुजित (25) और मुस्कान (24) के रूप में की है। दो घायलों- 22 वर्षीय प्रियंका और 27 वर्षीय जसनोर सिंह का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।  पुलिस ने कहा कि प्रियंका के पैर में फ्रैक्चर हुआ है, जबकि अन्य घायल व्यक्ति की हालत स्थिर है।  मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है। हमने मृतकों के परिवारों को सूचित कर दिया है और वे गुड़गांव आ रहे हैं।"





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 16 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।