मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

गुरुग्राम: अवैध हथियार और कारतूस के साथ पकड़ा गया गब्बर, दिल्ली-एनसीआर में करता था अवैध हथियारों की सप्लाई

गुरुग्राम: गुरुग्राम में अवैध हथियार कारोबारी 'गब्बर' हथियार और कारतूस के साथ गिरफ़्तार हुआ है। मिलेनियम सिटी में अवैध हथियारों की सप्लाई करने आए तस्कर को गुरुग्राम पुलिस ने कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमप…

गुरुग्राम: अवैध हथियार और कारतूस के साथ पकड़ा गया गब्बर, दिल्ली-एनसीआर में करता था अवैध हथियारों की सप्लाई
गुरुग्राम: अवैध हथियार और कारतूस के साथ पकड़ा गया गब्बर, दिल्ली-एनसीआर में करता था अवैध हथियारों की सप्लाई | फ़ोटो: TVL News

गुरुग्राम: गुरुग्राम में अवैध हथियार कारोबारी 'गब्बर' हथियार और कारतूस के साथ गिरफ़्तार हुआ है। मिलेनियम सिटी में अवैध हथियारों की सप्लाई करने आए तस्कर को गुरुग्राम पुलिस ने कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) के पास पचगांव चौक से गिरफ्तार किया। उसके पास से पुलिस ने 25 कट्टे, दो जिंदा कारतूस बरामद कि गए।  आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ निवासी अभिषेक उर्फ गब्बर (20) के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह अलीगढ़ से दिल्ली-एनसीआर में अवैध हथियार सप्लाई करता है।



गुरुग्राम DCP (क्राइम) ने बताया कि,''NCR में हथियार सप्लाई करने की जानकारी मिली थी जिसके तहत ये ऑपरेशन किया गया। मानेसर के पास से आरोपी गिरफ़्तार हुआ है। इसके पास से कुल 25 हथियार और 2 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। मामले में अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं, हम मामले की जांच कर रहे हैं|



अपराध शाखा सेक्टर-17 में तैनात सब-इंस्पेक्टर ब्रह्मपाल की शिकायत पर मानेसर थाने में शनिवार को विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया। एसीपी अपराध प्रीतपाल सांगवान ने बताया उनको सूचना मिली थी कि एक युवक अवैध हथियारों की सप्लाई के लिए गुरुग्राम आ रहा है। वह खुद अपराध शाखा सेक्टर-17 की टीम के साथ पचगांव पहुंचे। 



गब्बर ट्रक से उतरने के बाद दिल्ली-जयपुर हाईवे पर पैदल-पैदल गुरुग्राम शहर की ओर आ रहा था। उसको रोककर जांच की गई। उसके पास बैग से 24 कट्टे और एक कट्टा पेंट की जेब में मिला। दो जिंदा कारतूस पेंट की दूसरे जेब में मिले। पूछताछ में उसने बताया कि वह इन हथियारों को एक युवक को सप्लाई करने के लिए आया था। वह इन हथियारों को दिल्ली-एनसीआर में बेचता है। वह आरोपी को कई बार हथियारों की सप्लाई कर चुका है।



ट्रक में लिफ्ट लेकर पहुंचा पचगांव

एसीपी अपराध प्रीतपाल सांगवान ने बताया तस्कर गब्बर शनिवार को अलीगढ़ से अवैध हथियारों की खेप लेकर गुरुग्राम में सप्लाई करने के लिए चला था। वह पकड़ा न जाए, इसके लिए बस और ट्रेन से सफर नहीं करता था। वह अलीगढ़ से गुरुग्राम तक ट्रक में लिफ्ट लेकर पचगांव चौक तक पहुंचा। एसीपी ने बताया कि वह दसवीं तक पढ़ा हुआ है और नशा करने का आदी है। उसके पिता की मौत हो चुकी है। हथियारों की सप्लाई कर वह परिवार का पालन पोषण करता है।




अलीगढ़ में भी छापेमारी करेगी गुरुग्राम पुलिस

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि गब्बर अपने अन्य साथी के साथ मिलकर अलीगढ़ में हथियारों को बनाने के लिए फैक्टरी लगाई हुई है। वह हथियारों को बनाने के बाद उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा सहित अन्य राज्यों में उनकी सप्लाई करते हैं। आरोपी बीते कई सालों से काम बड़े ही शातिर तरीके से कर रहे हैं। 



गुरुग्राम पुलिस जल्द आरोपी गब्बर को अलीगढ़ लेकर जाएगी। जांच में यह भी सामने आया है कि गब्बर बीते काफी सालों से यह काम कर रहा है। इससे पहले वह अभी तक पकड़ा नहीं गया है। गिरफ्तार युवक का कहना है कि उससे हथियार खरीदने वाला आरोपी एक कट्टा 15 से 20 हजार रुपये में बेचता है। इसके अलावा कारतूस के लिए वह अलग से रकम वसूलता है। उल्लेखनीय है कि गुरुग्राम में होने वाली ज्यादातर वारदातों को अवैध हथियारों का इस्तेमाल होता है। हर साल गुरुग्राम पुलिस 200 से ज्यादा अवैध हथियार रखने वाले लोगों को गिरफ्तार कर कारवाई करती है।



डीसीपी क्राइम राजीव देशवाल ने बताया कि गब्बर को दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान पूछताछ की जाएगी कि उसके साथ-साथ कौन शामिल है। गुरुग्राम में किसको सप्लाई करनी थी। अवैध हथियारों के कारोबार में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 21 मार्च 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।