मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

गुरुग्राम के क्लब में बाउंसर ने गर्लफ्रेंड को छेड़ा, विरोध किया तो बाउंसरों ने 'युवक और महिला मित्रों' को बेरहमी से पीटा, रुपये और घड़ी भी छीने

गुरुग्राम: देश की राजधानी दिल्‍ली के निकट गुरुग्राम (हरियाणा) के एक हाईप्रोफाइल क्‍लब/बार में बाउंसरों ने गेस्‍ट के तौर पर आए जोड़ों को बुरी तरह से पीटा| घटना 7 और 8 अगस्‍त की दरमियानी रात की है| 7-8…

गुरुग्राम के क्लब में बाउंसर ने गर्लफ्रेंड को छेड़ा, विरोध किया तो बाउंसरों ने 'युवक और महिला मित्रों' को बेरहमी से पीटा, रुपये और घड़ी भी छीने
गुरुग्राम के क्लब में बाउंसर ने गर्लफ्रेंड को छेड़ा, विरोध किया तो बाउंसरों ने 'युवक और महिला मित्रों' को बेरहमी से पीटा, रुपये और घड़ी भी छीने | फ़ोटो: TVL News

गुरुग्राम: देश की राजधानी दिल्‍ली के निकट गुरुग्राम (हरियाणा) के एक हाईप्रोफाइल क्‍लब/बार में बाउंसरों ने गेस्‍ट के तौर पर आए जोड़ों को बुरी तरह से पीटा| घटना 7 और 8 अगस्‍त की दरमियानी रात की है|  7-8 अगस्त की रात को उद्योग विहार में क्लब कासा डांजा में अपने दोस्तों (तीन महिला मित्रों) के साथ गए एक व्यक्ति को कुछ बॉडीगार्ड ने पीटा , कथित रूप से उनमें से एक ने अपने समूह की एक महिला मित्र से कथित तौर पर छेड़छाड़ की।


घटना का एक वीडियो सामने आया है| वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कई बाउंसर मिलकर शख्स को बुरी तरह पीट रहे हैं| उद्योग विहार स्थित क्लब कासा डांजा में अपने दोस्त संग गई युवती से छेड़छाड़ का विरोध करने पर कई बाउंसरों ने मिलकर युवती के मैनेजर दोस्त को बेरहमी से पीटा| महिलाओं ने बाउंसरों पर छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया है| फिलहाल मामले में गुरुग्राम पुलिस ने क्लब कासा डांजा के प्रबंधक समेत 7 लोगों को गिरफ्तार किया है|



दर्ज की गई प्राथमिकी के अनुसार उसके दोस्त (गर्लफ्रेंड) के साथ छेड़छाड़ के बाद पहले बॉडीगार्ड और दोस्तों के समूह के बीच एक बहस छिड़ी जिसके तुरंत बाद कथित तौर पर क्लब के प्रबंधकों के निर्देशन में उस व्यक्ति को कई लोगों ने पीटा।



रिपोर्ट के अनुसार, जिनके साथ मारपीट की गई वह एक कंपनी के मैनेजर और उसके दोस्‍त थे| बताया जाता है कि एंट्री होते ही लड़की को एक बाउंसर ने टच किया| मना करने पर 10 बाउंसर और उसके 2 मैनेजर आ गए, वे इन सभी को पीटते-पीटते सड़क तक ले गए और पैसे और घड़ी छीन ली|  गुरुग्राम पुलिस के अनुसार, मामले में आईपीसी के सेक्‍शन 147, 149, 324, 354A, 379A, 506 के अंतर्गत शिकायत दर्ज की गई है| शिकायत में बाउंसरों पर शारीरिक हमले, गलत इरादे से महिला को छूने और कैश छीनने का आरोप लगाया गया| 



गुरुग्राम सीपी कला रामचंद्रन ने कहा,''शिकायतकर्ता की शिकायत पर FIR दर्ज की गई है जिसमें आरोप लगाया गया है कि महिला साथी के साथ मारपीट की गई और नकद छीन लिया गया। आरोपी सोनू, मंदीप, सुमित, नितिन, राम सिंह और राकेश गिरफ्तार हुए| उद्योग विहार में कासा डांजा क्लब के प्रबंधक लोकेश को भी शारीरिक उत्पीड़न, छेड़छाड़ के मामले में गिरफ्तार किया गया है|




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 10 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।