ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में पुलिस ने रविवार को 3 नाबालिग लड़की को बरामद किया है। तीनों लड़कियों की उम्र महज 10 वर्ष से 15 वर्ष के बीच है। दो युवकों को भी गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल, नाबालिग लड़कियों की खरीद - फरोख्त के मामले के संबंध में पुलिस पकड़े गए आरोपी युवकों से पूछताछ कर रही है।
SP अमित सांघी ने कहा,"बच्चियों को CWC को सौंपा गया है। प्राथमिक FIR दर्ज़ की गई है। ऐसा प्रतीत होता है कि इनके कुछ फर्ज़ी दस्तावेज बनाए गए हैं।
ग्वालियर के SP अमित सांघी ने कहा,''2 आरोपियों की पहचान हुई है। ये पूरा प्रकरण नाबालिग लड़कियों के दुर्व्यापार से संबंधित हो सकता है। मामले में जांच जारी है। तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी|
ग्वालियर के रेडलाइट एरिया बदनापुरा से पुलिस ने रेड मारकर रविवार को 6 लड़कियों को छुड़ाया था। हालांकि, बाद में 3 लड़कियों के बदनापुर के ही होने का पता चलने पर इन्हें छोड़ दिया गया। बाकी की 3 लड़कियां पुलिस की निगरानी में हैं। पुलिस पूछताछ कर रही है।
रेडलाइट एरिया बदनापुरा से छुड़ाई गई तीनों लड़कियों को नहीं पता कि उनके माता-पिता कौन हैं? कहां से यहां लाई गई हैं?| रेड कार्रवाई में लड़कियों के संबंध में कोई दस्तावेज नहीं मिले हैं।