ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में कार ने चार युवकों को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टककर इतनी भीषण थी कि, सड़क पर खड़े चारों युवक उछल कर लगभग 5 फुट आगे जाकर इधर उधर गिरे। इस घटना में चारों युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिन्हें जयारोग्य अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती करा दिया गया है। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है
इस घटना में का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि 4 दोस्त बीच सड़क पर बाइक पर बैठकर आपस में बातें कर रहे हैं। तभी अचानक एक हाई स्पीड कार आती है और चारों को टक्कर मारते हुए निकल जाती है। हादसे में चारों छात्र घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना में घायल हुए युवको की पहचान हर्ष पटेल (18) , सिद्धार्थ राजावत, आकाश और वंश भदौरिया के नाम से हुई है।
पुलिस जांच में सामने आया कि सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार ने टक्कर मारी। जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर MP07 CK-8226 है। यह कार कांचमील निवासी किसी रामबक्श सिंह पुत्र सरदार सिंह के नाम पर दर्ज है। पुलिस कार चालक की तलाश कर रही है।
ग्वालियर में एक कार द्वारा 4 लोगों को टक्कर मारने पर पुलिस अधीक्षक अमित संघी ने बताया,''गाड़ी के नंबर प्लेट के आधार पर मालिक का पता लगा लिया है। जल्द कार ज़ब्त हो जाएगी और ड्राइवर को भी गिरफ़्तार कर लिया जाएगा। कार ने जिन लोगों को टक्कर मारी थी उन सभी को साधारण चोट आई है|