प्रधानमंत्री ने नामीबिया से लाए गए 8 चीतों को एमपी के कूनो नेशनल पार्क में छोड़ा
ग्वालियर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में नामीबिया से लाए गए 8 चीतों को छोड़ा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जन्मदिन पर कूनो नेशनल पार्क में बॉक्स खोलकर 3 चीतों क…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें1 बार पढ़ा गया
प्रधानमंत्री ने नामीबिया से लाए गए 8 चीतों को एमपी के कूनो नेशनल पार्क में छोड़ा | फ़ोटो: TVL News
ग्वालियर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में नामीबिया से लाए गए 8 चीतों को छोड़ा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जन्मदिन पर कूनो नेशनल पार्क में बॉक्स खोलकर 3 चीतों को क्वारंटीन बाड़े में छोड़ा। इस दौरान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी उनके साथ मौजूद रहे। इससे पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ग्वालियर पहुंचे, जहां उनकी राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अगवानी की। प्रधानमंत्री यहां से कुनो नेशनल पार्क के लिए हेलीकॉप्टर से रवाना हो गए।
भारत में चीतों को विलुप्त घोषित किए जाने के सात दशक बाद इस प्रजाति को देश में फिर से बसाने की परियोजना के तहत नामीबिया से आठ चीते विशेष मालवाहक विमान से लाए गए हैं| मालवाहक बोइंग विमान ने शुक्रवार रात को नामीबिया से उड़ान भरी थी| चीतों का यह दल विशेष विमान से ग्वालियर पहुंचा और वहां से हेलीकॉप्टरों के जरिए कूनो ले जाया गया है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "चीता समाप्त हो गया था। चीता को पुनर्स्थापन करने का ऐतिहासकि काम हो रहा है। ये इस सदी की वन्य जीवन की सबसे बड़ी घटना है। इससे मध्य प्रदेश और विशेष तौर पर उस अंचल में पर्यटन बहुत तेजी से बढ़ेगा|
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 17 सितंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।