मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

हमीरपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: लोडर और ऑटो के बीच जोरदार टक्कर, 8 लोगों की मौत, 7 घायल; 3 की हालत गंभीर

हमीरपुर: उत्तर प्रेदश के हमीरपुर जिले में आज दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है| नेशनल हाइवे पर दो वाहनों में टक्कर से एक बच्चे सहित 8 लोगों की मृत्यु हुई। मौदहा कोतवाली क्षेत्र में शनल हाइवे-34 पर मकरांव…

हमीरपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: लोडर और ऑटो के बीच जोरदार टक्कर, 8 लोगों की मौत, 7 घायल; 3 की हालत गंभीर
हमीरपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: लोडर और ऑटो के बीच जोरदार टक्कर, 8 लोगों की मौत, 7 घायल; 3 की हालत गंभीर | फ़ोटो: TVL News

हमीरपुर: उत्तर प्रेदश के हमीरपुर जिले में आज दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है| नेशनल हाइवे पर दो वाहनों में टक्कर से एक बच्चे सहित 8 लोगों की मृत्यु हुई।  मौदहा कोतवाली क्षेत्र में शनल हाइवे-34 पर मकरांव और इंगोहटा गांव के बीच ने लोडर ट्रक और ऑटो के बीच जोरदार टक्कर हो गई| इस भीषण सड़क हादसे में 8 सवारियों की मौत हो गई,'जबकि 7 लोग घायल हैं। 



इनमें से 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को मौदहा स्वास्थ्य केंद्र मे इलाज के लिए भर्ती कराया गया है| जहां से 3 लोगों को कानपुर रेफर किया गया है। मरने वालों में पिता-पुत्री भी शामिल हैं।



मौदहा सीओ विवेक यादव ने बताया,''हमीरपुर के मौदहा कोतवाली क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक लोडर ट्रक और एक ऑटो रिक्शा के बीच हुए हादसे में आठ लोगों की मौत हो गयी और सात अन्य घायल हो गये. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है|



बुधवार को मौदहा कस्बे से सवारियां लेकर ऑटो सुमेरपुर कस्बे आ रहा था। वहीं मुख्यालय से आम लादकर ट्रक मौदहा की ओर जा रहा था। तभी हाईवे में मकरांव गांव के पास ट्रक और ऑटो की आमने सामने टक्कर हो गई|  घटना इतनी भयंकर थी कि ऑटो चीथड़े उड़ गए और लोडर पलट गया। हादसे में 8 की मौत हो गई,, जबकि 8 लोग घायल हैं।  



दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने ट्रैक्टर ट्रॉली में फंस लोगों को बाहर निकाला। साथ ही मामले की सूचना पुलिस को दी। घटना के बाद पहुंची पुलिस ने हादसे के शिकार सभी को सीएचसी भेजा। घायलों में छह ऑटो सवार और दो लोडर ट्रक सवार हैं।



हादसे में थाना सुमेरपुर क्षेत्र के पचखुरा निवासी श्यामबाबू (45) उसकी पुत्री दीपांजलि (7) व भतीजी रागिनी (15) इंगोहटा गांव निवासी पंचा (65), इंगोहटा निवासी आटो चालक राजेश वर्मा (25) व रजुलिया (45) भौनिया निवासी सिद्धा उर्फ श्यामबाबू (40) व बिहार के छपरा निवासी विजय कुमार (30)  की मौत हो गई।



वहीं मृतक श्यामबाबू की पत्नी ममता (40), उसका बेटा सूर्यांश (डेढ़ साल) निवासी पचखुरा, जनपद महोबा के खरेला निवासी प्रमोद (20), थाना कुरारा के सरसई निवासी नीरज (16), थाना मुस्करा के इमिलिया निवासी जयकिशोर प्रजापति का छह वर्षीय बेटा मानव, कुलदीप (30), इंगोहटा निवासी प्रियंका (16) को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा गया है।



ज़िलाधिकारी चंद्र भूषण त्रिपाठी ने बताया, “घटना में 15 लोग थे जिसमें से 8 लोगों की मृत्यु और 7 लोग घायल हुए हैं, इनमें से 3 लोगों को कानपुर रेफर किया गया है।”



उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद हमीरपुर में वाहन दुर्घटना में हुई जनहानि पर गहरा शोक प्रकट किया है। मुख्यमंत्री जी ने दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मृतकों के परिजनों की हर संभव मदद करने के निर्देश दिए हैं।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 22 जून 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।