हमीरपुर: एग्जिट पोल पर हमीरपुर में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा,'' समाजवादी पार्टी नई हवा, नई सपा की बात करते थे लेकिन हमने एक के बाद दूसरे उदाहरण से दिखाया कि वही हवा है, वही सपा है। मैं अब भी कह रहा हूं कि वही हवा है वही सपा है, 10 तारीख को अखिलेश कहेंगे EVM बहुत बेवफा है|
मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा,'''भाजपा को इस प्रकार का एग्जिट पोल मिला है, लोगों ने जाति की राजनीति के ऊपर उठकर वोट की। जाति की राजनीति में स्थानीय पार्टियों को फायदा होता... कांग्रेस के बारे में क्या कहें, उनकी गिनती की कुछ सीटें थीं, वही बच जाएं तो बहुत बड़ी बात होगी|
गौर हो कि,उत्तर प्रदेश में सातवें और आखिरी चरण के मतदान के बाद पार्टियों की हार जीत को लेकर तमाम टीवी चैनलों के ज्यादातर सर्वे में दिखाया गया है कि भाजपा लगातार दूसरी पार उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने जा रही है। फ़िलहाल 10 मार्च नतीजों का इंतजार है|