मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

अमेज़न प्राइम वीडियो के मॉडर्न लव, मुंबई के निदेशक हंसल मेहता ने कहा- 'बाई उस बिना शर्त प्यार को समेटती और उसका सम्मान करती है, जिसे हम असल रिश्ते में तलाशते हैं'

निर्देशक हंसल मेहता ने अमेज़न प्राइम वीडियो के मॉडर्न लव मुंबई की अपनी कहानी 'बाई' में दिखाए गए प्यार की अपनी सोच को सबके साथ साझा किया है।अमेज़न प्राइम वीडियो का मॉडर्न लव मुंबई अपने दिलचस्प ट्रेलर…

अमेज़न प्राइम वीडियो के मॉडर्न लव, मुंबई के निदेशक हंसल मेहता ने कहा- 'बाई उस बिना शर्त प्यार को समेटती और उसका सम्मान करती है, जिसे हम असल रिश्ते में तलाशते हैं'
अमेज़न प्राइम वीडियो के मॉडर्न लव, मुंबई के निदेशक हंसल मेहता ने कहा- 'बाई उस बिना शर्त प्यार को समेटती और उसका सम्मान करती है, जिसे हम असल रिश्ते में तलाशते हैं' | फ़ोटो: TVL News

निर्देशक हंसल मेहता ने अमेज़न प्राइम वीडियो के मॉडर्न लव मुंबई की अपनी कहानी 'बाई' में दिखाए गए प्यार की अपनी सोच को सबके साथ  साझा किया है।


अमेज़न प्राइम वीडियो का मॉडर्न लव मुंबई अपने दिलचस्प ट्रेलर के रिलीज़ होने के बाद से हर तरफ छाया है। बता दें, इस एंथोलॉजी में अलग अलग तरह की 6 खूबसूरत प्रेम कहानियां शामिल हैं और दर्शक इसे देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहें है।


ऐसे में बात करें मॉडर्न लव मुंबई की तो यह भारतीय सिनेमा के प्रमुख फिल्म निर्माताओं - हंसल मेहता, विशाल भारद्वाज, नुपूर अस्थाना, शोनाली बोस, ध्रुव सहगल और अलंकृता श्रीवास्तव द्वारा एक अद्भुत रचना है, जिन्होंने इस एंथोलॉजी में अपनी दूरदर्शी स्टोरीटेलिंग से जादू बिखेरा है जो सपनों के शहर मुंबई में प्यार के अलग-अलग रंग की खोज करता है।


हाल ही में शानदार फिल्म निर्माताओं में से एक हंसल मेहता, जिन्होंने 'दस कहानियां' के साथ सबसे पहले एंथोलॉजी में अपनी कहानी कहने की प्रतिभा दिखाई है, वो इस बार मॉडर्न लव मुंबई में 'बाई' नाम के प्रेम की एक दिल छू लेने वाली कहानी के साथ सामने आए हैं। इस पर प्यार की अपनी सोच को साझा करते हुए, उन्होंने कहा, "अगर दो आत्माओं के संबंध को एक मूर्त रूप लेना होता, तो यह प्रेम के जरिए से खुद को मूर्त रूप देता। मेरे लिए, वास्तव में यही प्यार है जब किसी को बाधाओं और भेदभाव से परे, बिना किसी शर्त के स्वीकार किया जाता है कि वे कौन हैं। बाई उस बिना शर्त प्यार को समेट कर और उसका सम्मान करती है, जिसे हम स्वाभाविक रूप से रिश्ते की प्रकृति के बावजूद तलाशते हैं। यह प्यार करने का एक आदर्श है, जो लेबल के बोझ और अनुरूप होने के दबाव से मुक्त है"।


मॉडर्न लव मुंबई की स्ट्रीमिंग 13 मई, 2022 से 240 देशों और क्षेत्रों में शुरू हो रही है।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 9 मई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 23 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।