मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

हापुड़ में महिला के साथ गैंगरेप: शराब पिलाकर चार लोगों ने किया सामूहिक बलात्कार, गिरफ़्तार

हापुड़: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के थाना हाफिजपुर में एक महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव गिधरपुर स्थित एक ठेके पर महिला को शराब पिलाकर चार लोगों ने गैंगरे…

हापुड़ में महिला के साथ गैंगरेप: शराब पिलाकर चार लोगों ने किया सामूहिक बलात्कार, गिरफ़्तार
हापुड़ में महिला के साथ गैंगरेप: शराब पिलाकर चार लोगों ने किया सामूहिक बलात्कार, गिरफ़्तार | फ़ोटो: TVL News

हापुड़: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के थाना हाफिजपुर में एक महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव गिधरपुर स्थित एक ठेके पर महिला को शराब पिलाकर चार लोगों ने गैंगरेप किया। थाना हाफिजपुर पर महिला द्वारा दुष्कर्म की तहरीर दी गई जिस पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर 4 नामित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है।



पुलिस के मुताबिक घटना,''दो महीने पहले की है, पीड़ित महिला की दिमागी हालत ठीक नहीं है| आरोपियों ने शराब पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही आरोपियों ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया था| शुक्रवार को चारों आरोपियों में से किसी ने वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। पुलिस को इस मामले की जानकारी एक ट्वीट के जरिए हुई, जिसके बाद पुलिस ने बलात्कार का मामला दर्ज कर लिया|



शनिवार को पुलिस ने चारों आरोपियों, ओम प्रकाश (55 वर्ष), विपिन (28 वर्ष) गौरव (25 वर्ष) और राधेश्याम (60 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है।



हापुड़ SP दीपक भूकर ने बताया कि,''थाना हाफिजपुर में एक महिला के द्वारा दुष्कर्म की तहरीर दी गई। मामले में पुलिस ने सुसंगत धाराओं में अभियुक्त पंजीकृत किया और त्वरित कार्रवाई करते हुए 4 अभियुक्तों को गिरफ़्तार किया है। इस मामले में पुलिस की तरफ से अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है|



पुलिस के मुताबिक,''महिला के पति ने हाफिजपुर थाने में तहरीर दी है। तहरीर पर हाफिजपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। पति ने पुलिस के बताया कि वारदात दो महीने पहले की है। उसकी पत्नी मंदबुद्धि है। उस दिन वह सवारी का इंतजार कर रही थी। इस दौरान एक गांव निवासी गन्ने से भरी भैंसा बुग्गी लेकर वहां पहुंचा। गन्ने से भरी भैंसा बुग्गी को चला रहे युवक ने बुग्गी पर बैठा लिया। उसके बाद गाड़ी को गिरधरपुर गांव के पास एक शराब के ठेके पर रोका और वहां उसके तीन और साथी गाड़ी में बैठे। चारों ने वहां बैठकर शराब पी और जबरदस्ती पीड़िता को भी शराब पिलाई। जिसके बाद चारों ने बारी-बारी से उसकी पत्नी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया| साथ ही अश्लील वीडियो बना लिया।








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 28 मई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।