मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

हापुड़ कोर्ट परिसर के बाहर हत्या: पेशी पर आए आरोपी को हमलावरों ने गोलियों से भूना, फायरिंग में एक पुलिसकर्मी को भी लगी गोली

●दिनदहाड़े कचहरी के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग।●बदमाशो ने पेशी पर आए व्यक्ति की गोली मारकर हत्या की●जिला अदालत के बाहर फायरिंग होने से मचा हड़कंप●पुलिस की गाड़ी से उतारते समय हुआ हमलाहापुड़: उत्तर प्रदेश…

हापुड़ कोर्ट परिसर के बाहर हत्या: पेशी पर आए आरोपी को हमलावरों ने गोलियों से भूना, फायरिंग में एक पुलिसकर्मी को भी लगी गोली
हापुड़ कोर्ट परिसर के बाहर हत्या: पेशी पर आए आरोपी को हमलावरों ने गोलियों से भूना, फायरिंग में एक पुलिसकर्मी को भी लगी गोली | फ़ोटो: TVL News

●दिनदहाड़े कचहरी के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग।

●बदमाशो ने पेशी पर आए व्यक्ति की गोली मारकर हत्या की

●जिला अदालत के बाहर फायरिंग होने से मचा हड़कंप

●पुलिस की गाड़ी से उतारते समय हुआ हमला


हापुड़: उत्तर प्रदेश में हापुड़ कोर्ट परिसर के बाहर मंगलवार की सुबह कुछ अज्ञात बदमाशों ने एक विचाराधीन कैदी की गोली मारकर हत्या कर दी। गोलीबारी में मारे गए विचाराधीन कैदी लखनपाल को अदालत में सुनवाई के लिए हरियाणा से लाया गया था। आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है।



विचाराधीन कैदी लखनपाल उर्फ यशराज पुत्र मनिपाल निवासी गांव अनंगपुर फरीदाबाद (हरियाणा) है।  2019 में धौलाना में हुई एक हत्या के मामले में लखनपाल उर्फ यशराज आरोपी था। 



मंगलवार को हापुड़ में कोर्ट में पेशी के लिए आए लखनपाल की हापुड़ कचहरी के बाहर बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। फायरिंग में एक गोली पुलिसकर्मी के लगने से वह भी घायल हो गया है।  वारदात को अंजाम देने के बाद कचहरी के बाहर बदमाश मोहल्ला रघुवरीगंज में खड़ी बाइक पर बैठकर वहां से फरार हो गए। इस बीच पुलिस मोहल्ले में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। 



डॉ. संजय ने बताया, “घायल मृतक अवस्था में हमारे पास आया था जिसके शरीर में बुहत सारी गोलियां लगी थीं। घटना में 2 पुलिस कर्मी घायल हुए हैं और एक को गोली लगी है।”



हापुड़ पुलिस ने बताया,' घटना की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल स्थानीय पुलिस व उच्चाधिकारीगण द्वारा मौके पर पहुंचकर घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया जहां उपचार के दौरान हरियाणा से पेशी पर आये अभियुक्त की मृत्यु हो गई है और घायल पुलिसकर्मी (हरियाणा पुलिस) की स्थिति खतरे से बाहर है। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर घटना के सफल अनावरण/ अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये हैं।



हापुड़ के SP दीपक भूकर ने बताया, हरियाणा पुलिस एक बंदी को यहां पेशी के लिए लेकर आई थी। पुलिस जब मुजरीम को कोर्ट के गेट पर उतार रही थी कि तभी कुछ बदमाशों ने गोली चलाई। मुजरिम की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई है। हम मामले की जांच कर रहे हैं और जैसे तथ्य सामने आएंगे वैसी कार्रवाई की जाएगी|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 16 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।