हरदोई: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के पाली थाना क्षेत्र में 13 साल के बच्चे की गला रेत कर हत्या| पाली कस्बे के मोहल्ला शेख सराय में ताजिया देखने गए 13 वर्षीय किशोर की पैसों को लेकर हुए लेने देने के विवाद में गला रेत कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। बच्चे के पिता ने तीन नामजद सहित दो अज्ञात के खिलाफ पाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
हरदोई पुलिस ने बताया, " स्थानीय पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है| मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर तत्काल सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है । प्र०नि० पाली को ठोस साक्ष्यों के आधार पर विवेचना के शीघ्र निस्तारण हेतु निर्देश दिये गये है।
जानकारी के मुताबिक, पाली कस्बे के मोहल्ला शेख सराय निवासी फैयाज का 13 वर्षीय पुत्र हस्सान शुक्रवार (5 अगस्त 2022) की रात में ताजिए देखने गया था। इस दौरान गांव के ही लड़कों से पैसों को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद आरोपी लड़कों ने बच्चे की गला रेत कर हत्या कर दी है|
मृतक के पिता फैयाज के मुताबिक,'गांव के कासिम पुत्र मेहंदी हसन, तालिब उर्फ बबुए, सुफियान पुत्र इरशाद ने बेट की हत्या की है| परिजनों के मुताबिक, मृतक बच्चे ने आरोपियों को रुपये दिए थे, जो रुपये आरोपियों ने खर्च कर दिये थे। हस्सान रुपये मांग रहा था। इसी बात पर आरोपियों से विवाद हुआ था। इसी को लेकर आरोपियों ने उसकी हत्या कर दी।
हरदोई के एसपी राजेश द्विवेदी ने कहा,''हमें जानकारी मिली है कि 13 साल के एक बच्चे की कुछ रुपयों के लेन-देन के लिए गांव के कुछ दूसरे बच्चों ने गला रेत कर हत्या कर दी है। अभी कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है, जो भी दोषी होगा उसको सजा दी जाएगी|