मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

हरदोई में मुन्ना हत्याकांड का खुलासा: खेत में खुदे हुए आलू की रखवाली कर रहा था पति, आधी रात प्रेमी संग पहुंची पत्नी ने गला दबा कर ले ली जान; 7 साल से थे अवैध संबंध

हरदोई: जनपद हरदोई के थाना सण्डीला क्षेत्रान्तर्गत हुई मुन्ना की हत्या का पुलिस ने पर्दाफास कर दिया है। मुन्ना की हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग की कहानी सामने आई है। पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति…

हरदोई में मुन्ना हत्याकांड का खुलासा: खेत में खुदे हुए आलू की रखवाली कर रहा था पति, आधी रात प्रेमी संग पहुंची पत्नी ने गला दबा कर ले ली जान; 7 साल से थे अवैध संबंध
हरदोई में मुन्ना हत्याकांड का खुलासा: खेत में खुदे हुए आलू की रखवाली कर रहा था पति, आधी रात प्रेमी संग पहुंची पत्नी ने गला दबा कर ले ली जान; 7 साल से थे अवैध संबंध | फ़ोटो: TVL News

हरदोई: जनपद हरदोई के थाना सण्डीला क्षेत्रान्तर्गत हुई मुन्ना की हत्या का पुलिस ने पर्दाफास कर दिया है।  मुन्ना की हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग की कहानी सामने आई है। पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को दबोच लिया है।  पुलिस ने बताया कि, मुन्ना हत्याकांड में मृतक की पत्नी निशा व प्रेमी सरोज को गिरफ्तार कर घटना का सफल अनावरण किया गया। 



 पुलिस ने बताया,''दिनांक 09.03.2022 को मुन्ना पुत्र हजारीपाल निवासी ग्राम पलवा, मजरा उत्तर कौध थाना सण्डीला, की गांव के बाहर श्री भोला सिह के आलू के खेत में देर रात हत्या कर दी गई थी|  मृतक मुन्ना की पत्नी निशा की सूचना पर थाना सण्डीला पर सरोज कुमार पुत्र नारायण नि0 ग्राम पलवा मजरा उत्तर कौध थाना सण्डीला जिला हरदोई व अन्य अज्ञात 4-5 व्यक्ति के विरूद्ध पंजीकृत कराया गया । 



इस सनसनीखेज घटना के सफल अनावरण के क्रम में सण्डीला पुलिस द्वारा विवेचना के दौरान हत्या के तमाम पहलुओ की गहनता से जांच करने, मुखबिरों की पतारसी-सुरागरसी तथा परिस्थितिजन्य साक्ष्य के आधार पर नामजद अभियुक्त सरोज के अलावा मृतक की पत्नी निशा की भी संलिप्तता प्रकाश में आयी । 



 पुलिस ने बताया,'आज 10:00 बजे प्रभारी निरीक्षक सण्डीला द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त सरोज को गदौरा से शिवपुरी रोड पर जब वह कही बाहर जाने की फिराक में था, गिरफ्तार किया गया। 


प्रेमिका निशा के कहने पर प्रेमी सरोज ने अपनी पत्नी को छोड़ दिया था

 सरोज ने पुछताछ के दौरान जुर्म का इकबाल करते हुये बताया कि उसका मृतक मुन्ना की पत्नी निशा के साथ पिछले 07 वर्षों से प्रेम सम्बन्ध थे। अभियुक्त सरोज की शादी करीब 02 पूर्व हुयी थी। निशा के कहने पर अभियुक्त सरोज ने अपनी पत्नी को छोड़ दिया था तथा मृतक मुन्ना अभियुक्त सरोज को अभियुक्ता निशा से मिलने में अवरोध पैदा करता था तथा कानूनी कार्यवाही करने की धमकी देता था। 


https://www.thevirallines.net/lucknow-news-uttar-pradesh-election-officers-audio-viral-on-evm-in-up-evm-changed-at-every-booth


पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की थी

अतः सरोज व निशा ने मिलकर मुन्ना को अपने रास्ते से हटाने के लिये 9 मार्च की देर रात को भोला सिंह के खेत में जहाँ वह खुदे हुये आलू की रखवाली करने के लिये लेटा हुआ था, सरोज व निशा द्वारा खेत पर जाकर सोये हुये मुन्ना की हाथो से गला दबा कर हत्या कर दी।  पुलिस ने बताया,'

घटना मे अभियुक्त सरोज व अभियुक्ता निशा के अलावा अन्य किसी की संलिप्तता नही पायी गई। घटना में संलिप्तता के आधार पर वादिनी मुकदमा अभियुक्ता सरोज को भी उसके घर से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की गई।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 14 मार्च 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।