हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार में नीलधारा में नहाने के दौरान छात्र डूबा। नीलधारा में गंगा स्नान करने गए आईआईटी रुड़की के छात्र की डूबने से मौत हो गई|यह घटना रविवार की है| गंगा में नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया, काफी मश्क्कत के बाद उसे बाहर निकाला गया लेकिन तब तब उसकी मौत हो चुकी थी।
जानकारी के अनुसार आईआईटी का एक दल प्रोजेक्ट के सिलसिले में हरिद्वार आया था। उस दल में एक छात्र रविवार सुबह गंगा में नहाने के दौरान डूब गया। मृतक छात्र राजस्थान का रहने वाला था और उसका नाम सिद्वार्थ बताया जा रहा है। मृतक छात्र के परिजनों को जानकारी दे दी गई है।
राजस्थान के नागौर आईआईटी में पढ़ने वाले पांच छात्र अपने प्रोफेसर राम मनोहर के साथ किसी प्रोजेक्ट के काम से शनिवार को हरिद्वार पहुंचे थे। यह लोग चंडी घाट में दिव्य सेवा मिशन में रूके हुए थे।
रविवार का दिन यह लोग घाट में पहुंचे और इनमें से दो छात्र नहाने लगे जबकि तीन छात्र किनारे पर थे। दोनो छात्र में से सिद्वार्थ को तैरना आता था और वह अति उत्साह में नीलधारा की तरफ चला गया और गहरे पानी में डूबने लगा।
अपने साथी को डूबता हुआ देख उसके साथियों ने हो हल्ला किया। इसके बाद श्यामपुर पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरो की टीम को बुलाया। चार घंटे की कड़ी मश्क्कत के बाद सिद्वार्थ का शव नदी से बाहर निकाला गया।
हरिद्वार के SSP अजय सिंह ने बताया,"छात्र दोस्तों के साथ आया था और तैरना जानता था। हो सकता है कि बीच में जाने की वजह से वह तैर नहीं पाया। जब तक मदद पहुंचती वह डूब चुका था।शव को निकाल लिया है और परिजनों को सूचित कर दिया है।"