मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

हरिद्वार में कांग्रेस नेता व प्रापर्टी डीलर अमरदीप चौधरी की गोली मारकर हत्या: पार्टनर ने घर बुलाकर मारी गोली, दो पुत्रों संग गिरफ्तार

हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र में कांग्रेस नेता अधिवक्ता अमरदीप चौधरी की रविवार/सोमवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई| इस दौरान बीच-बचाव करने आए प्रोपर्टी डीलर अमरदीप के भाई (बा…

हरिद्वार में कांग्रेस नेता व प्रापर्टी डीलर अमरदीप चौधरी की गोली मारकर हत्या: पार्टनर ने घर बुलाकर मारी गोली, दो पुत्रों संग गिरफ्तार
हरिद्वार में कांग्रेस नेता व प्रापर्टी डीलर अमरदीप चौधरी की गोली मारकर हत्या: पार्टनर ने घर बुलाकर मारी गोली, दो पुत्रों संग गिरफ्तार | फ़ोटो: TVL News

हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र में कांग्रेस नेता अधिवक्ता अमरदीप चौधरी की रविवार/सोमवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई| इस दौरान बीच-बचाव करने आए प्रोपर्टी डीलर अमरदीप के भाई (बादल चौधरी) और उसके दोस्त (सोनू राठी) को भी आरोपियों ने गोली मारी, लेकिन दोनों मामूली रूप से घायल हुए हैं| अमरदीप पूर्व में भाजयुमो का जिला उपाध्यक्ष हरिद्वार रह चुका है |



जगजीतपुर फुटबॉल ग्राउंड के पास रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर अमरदीप चौधरी की हत्या उसी के पार्टनर राजकुमार और उसके दो बेटों (मनदीप और हर्षदीप) ने की है। आरोपियों ने अमरदीप के सिर से तमंचा सटाकर दो गोलियां मारीं। घटना को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी फरार हो गए। 


फ़िलहाल ,पुलिस ने हत्या में शामिल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी यूपी के मेरठ के रहने वाले हैं, लेकिन फिलहाल जगजीतपुर कनखल में रह रहे हैं। तीनों (राज कुमार मालिक और उसके दोनों पुत्रों मनदीप -हर्षदीप) को हथियारों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है।


बताया जा रहा है, राजकुमार मलिक ने रविवार रात करीब 11:30 बजे अमरदीप चौधरी को फोन कर घर बुलाया था। अमरदीप मोटरसाइकिल से अपने दोस्त सोनू राठी के साथ ओलिविया स्कूल के पास स्थित राजकुमार के घर पहुंचे। वहां राजकुमार के दोनों बेटे भी मौजूद थे।


यहां किसी बात को लेकर बीच कहासुनी के बाद राजकुमार के पुत्रों ने तमंचे से अमरदीप पर फायरिंग कर दी| पहले गोली उसकी कमर में लगी। इसके बाद आरोपियों ने सिर से सटाकर गोली चलाई, जिससे अमरदीप की मौके पर ही मौत हो गई|  


गोली की आवाज सुनते ही सोनू जैसे ही कमरे के भीतर आया तो उस पर भी फायरिंग की गई|  किसी तरह वहां से जान बचाकर भागे तुरंत सोनू ने अमरदीप के भाई बादल चौधरी को फोन पर घटना की जानकारी दी। आनन-फानन में बादल मौके पर पहुंचा तो आरोपियों ने उस पर भी फायर झोंक दिया।  गनीमत रही कि गोली बादल को छूकर निकल गई।


CO हरिद्वार मनोज कुमार ठाकुर ने सोमवार को बताया था,''देर रात थाना कनखल में सूचना प्राप्त हुई थी कि राजा गार्डन में गोलीबारी की घटना हुई है। पुलिस मौके पर पहुंची तो पाया कि अमरदीप नामक व्यक्ति को गोली लगी है। उसे अस्पताल भेजा गया मगर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया| 


हरिद्वार के CO ने बताया,''हमें पता चला कि पैसों को लेकर हुए विवाद के कारण गोलीबारी हुई है। मृतक पक्ष की तरफ से राजा गार्डन निवासी राजकुमार और उनके पुत्रों के खिलाफ तहरीर प्राप्त हुई है। मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है गिरफ़्तारी के प्रयास जारी हैं|













tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 7 फ़रवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।