नई दिल्ली: राज्यसभा चुनाव में क्रोस वोटिंग के डर से हरियाणा कांग्रेस ने अपने विधायकों को छत्तीसगढ़ शिफ़्ट करना शुरू किया| हरियाणा कांग्रेस के विधायक सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा के दिल्ली आवास पर पहुंचे। इसके बाद हरियाणा कांग्रेस के विधायक दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे। यहाँ से उन्हें छत्तीसगढ़ भेजा जा रहा है|
कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने बताया, "राज्यसभा चुनाव में जितनी हमारी संख्या बल है उससे ज़्यादा आपको बढ़ाकर देंगे। बीजेपी की सरकार को निर्दलीय विधायक और JJP विधायक समर्थन दे रहे हैं तो बीजेपी उनका ध्यान रखे।"
कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा,''BJP-JJP पार्टी में भविष्य बचा नहीं है, हरियाणा से दो सीटों का चुनाव है जिसमें से एक सीट बीजेपी के पक्ष में और दूसरे सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशी अजय माकन जीतेंगे|
दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा,''कोई विधायक नाराज नहीं हैं, सभी विधायक वहां (छत्तीसगढ़) पहुंचेंगे। मैं बीजेपी को कहना चाहता हूं कि हरियाणा में बीजेपी अपने विधायकों को संभाल कर रखे|
हरियाणा कांग्रेस प्रभारी विवेक बंसल ने कहा,'''हम लोग 'चिंतन और प्रशिक्षण शिविर' के लिए जा रहे हैं|" सभी विधायक पहुंचेंगे। हम सभी जहां जाएंगे वो आपको पता चल जाएगा। सभी एकजूट हैं।"