मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

हिमाचल में बादल फटने से तबाही: बहती गाड़ियां-उफान पर नदियां, कई दुकानें-घर क्षतिग्रस्त, प्रियंका गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से की प्रभावित लोगों की हरसंभव मदद करने की अपील

धर्मशाला: हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में सोमवार को मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई है। धर्मशाला के मैक्लोडगंज के नजदीक भागसूनाग में खड्ड (माझी) के उफान पर आने से पानी का सैलाब सड़क पर तेज बहाव आ गया…

हिमाचल में बादल फटने से तबाही: बहती गाड़ियां-उफान पर नदियां, कई दुकानें-घर क्षतिग्रस्त, प्रियंका गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से की प्रभावित लोगों की हरसंभव मदद करने की अपील
हिमाचल में बादल फटने से तबाही: बहती गाड़ियां-उफान पर नदियां, कई दुकानें-घर क्षतिग्रस्त, प्रियंका गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से की प्रभावित लोगों की हरसंभव मदद करने की अपील | फ़ोटो: TVL News

धर्मशाला:  हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में सोमवार को मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई है। धर्मशाला के मैक्लोडगंज के नजदीक भागसूनाग में खड्ड (माझी) के उफान पर आने से पानी का सैलाब सड़क पर तेज बहाव आ गया। इससे सड़क पर पार्किंग में  कई गाड़ियां इसकी चपेट में आ गईं। कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त भी हुई हैं। आशंका जाहिर की जा रही है की बादल फटने की वजह से ऐसी स्थिति पैदा हो गई। घटना से लोगों से दहशत का माहौल भी है। 



धर्मशाला में भारी बारिश की वजह से मांझी नदी में उफान आने से क़रीब 10 दुकानें और 4-5 मकान क्षतिग्रस्त हुईं। उधर शाहपुर में भी राजोल में पुल के बहने का समाचार मिल रहा है। इस कारण मंडी -पठानकोट हाईवे पर आवाजाही बाधित हुई है। जिला कुल्लू में मानसून की पहली मूसलाधार बारिश हुई है। सोमवार तड़के से हो रही भारी बारिश से जिले का जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है।




 भूस्खलन की वजह से मंडी से कुल्लू तक का रास्ता ब्लॉक हो गया है। साथ ही मंडी-कटौला मार्ग भी ब्लॉक हुआ।मंडी ज़िले के पंडोह इलाके में भूस्खलन की वजह से एनएच-3 बंद कर दिया गया है।



हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में बारिश से मांझी नदी में उफान आने से क़रीब 10 दुकानें क्षतिग्रस्त हुईं। बद्री ग्राम पंचायत के उप प्रधान ने बताया, "यहां पर करीब 10 दुकानें और 4-5 मकान नदी में बह गए हैं। मकान में रहने वालों को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया है, जान का नुकसान नहीं हुआ है।"




पागलनाला में बाढ़ आने से औट-लारजी-सैंज मार्ग बंद हो गया। यहां सब्जियों के साथ निगम की बसें व अन्य वाहन फंसे गए हैं। जिला में करीब 15 से अधिक सड़कों पर भूस्खलन होने से अवरूद्ध हो गई है। वहीं हिमाचल पथ परिवहन निगम की चार बसें फंस गई है। ब्यास, पार्वती, सरवरी खड्ड सहित जिला के नदी-नाले उफान पर हैं। मानसून की पहली बरसात में ही कुल्लू शहर पानी-पानी हो गया है। सड़क व रास्तों में जगह-जगह पानी के तालाब बनने से राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।


 हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा,''प्रदेश के ज़िला कांगड़ा सहित विभिन्न क्षेत्रों में भारी बरसात के कारण काफी नुकसान हुआ है, जिसकी हमने रिपोर्ट मंगवाई है।हमने सभी ज़िलों के उपायुक्तों को राहत कार्यों एवं प्रभावितों को हरसंभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दे दिए हैं|



कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से प्रभावित लोगों की हरसंभव मदद करने की अपील की है|  कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा,''भागसू, धर्मशाला (हिमाचल प्रदेश) में बादल फटने की वजह से आई बाढ़ की तस्वीरें विचलित करने वाली हैं। मैं ईश्वर से सबकी सलामती के लिए प्रार्थना करती हूं।  कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अनुरोध है कि जो लोग भी इस आपदा में फंसे हैं उनकी मदद करने के लिए हरसंभव कदम उठाएं।



कांगड़ा के उपायुक्त ने बताया,''कांगड़ा ज़िले में कल शाम से भारी बारिश हो रही है, इसकी वजह से ज़िले के कई हिस्सों में काफी क्षति हुई है। जो लोग फंसे हैं उन्हें बचाया जा रहा है। जिनके घरों को नुकसान पहुंचा है उन्हें भी राहत पहुंचाई जा रही है। दो जगह से एक-एक व्यक्ति लापता है|




हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण स्थिति पर कड़ी नज़र रखी जा रही है। हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है। मैं बारिश से प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करता हूं:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 



हिमाचल प्रदेश में तेज बारिश से आयी प्राकृतिक आपदा के संबंध में मैंने हिमाचल के मुख्यमंत्री से बात की है। राहत कार्यों के लिए NDRF की टीमें शीघ्र वहाँ पहुँच रही हैं। गृह मंत्रालय स्थिति को निरंतर मॉनिटर कर रहा है। केंद्र की ओर से हिमाचल को हर संभव मदद दी जाएगी:केंद्रीय गृह मंत्री



कल और आज बारिश के कारण कांगड़ा ज़िले में शाहपुर में नुकसान हुआ है। किसी की जान का नुकसान नहीं हुआ है। सभी डिप्टी कमिश्नर और एसपी को कहा गया है कि ऐसी स्थिति में रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए तैयार रहें। पर्यटक ऐसी जगह न जाएं जहां ऐसी घटनाएं घटित होती हैं:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 




PM मोदी जी द्वारा मुश्किल के इस क्षण में हिमाचल प्रदेश को प्रदान किए जा रहे सहयोग के लिए समस्त प्रदेशवासियों की ओर से आभार। हिमाचल में भारी बारिश के कारण पेश आई प्राकृतिक आपदा में प्रधानमंत्री जी का सहारा मिलना सभी प्रदेशवासियों के लिए राहत का विषय है:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 



प्रदेश में प्राकृतिक आपदा से निपटने एवं राहत कार्यों के लिए NDRF की टीमें भेजने हेतु केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी का प्रदेशवासियों की ओर से हार्दिक आभार। हमारी सरकार भी इस स्थिति से निपटने हेतु हरसंभव कार्य कर रही है:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 12 जुलाई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।